2029 तक EV चार्जिंग फ्री, इस कंपनी ने किया भारत में बड़ा ऐलान
18 Mar 2026
By: Aajtak Auto
नहीं लगेंगे चार्जिंग के पैसे
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ एक बड़ी चुनौती उनकी चार्जिंग को लेकर होती है. कई लोगों का कहना होता है कि ईवी की चार्जिंग में उन्हें अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ता है.
Photo: vinfastauto.in
क्या हो अगर आपको अपनी कार चार्ज करने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़े. ऐसा ऑफर विनफास्ट (Vinfast) लेकर आई है.
Photo: vinfastauto.in
कंपनी ने अपने मौजूदा और नए कंज्यूमर्स के लिए इस ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग ऑफर कर रही है.
Photo: vinfastauto.in
Vinfast की कार्स को आप कंपनी के किसी भी वी-ग्रीन चार्जिंग आउटलेट पर फ्री में चार्ज कर सकते हैं. पहले ये सुविधा 31 मार्च 2028 तक के लिए थी.
Photo: vinfastauto.in
विनफास्ट का वी-ग्रीन चार्जिंग आउटलेट टेस्ला सुपरचार्जर की तरह ही है. इस स्कीम का फायदा प्राइवेट और कमर्शियल दोनों ही ओनर्स को मिलेगा.
Video: vinfastauto.in
दिसंबर 2025 में विनफास्ट ने रोडग्रीड के साथ पार्टनरशिप की है, जो देश भर में फास्ट चार्जिंग स्टेशन्स को इस्टैब्लिश करेगी.
Photo: vinfastauto.in
इस पार्टनरशिप के तहत रोडग्रीड उन जगहों की पहचान करेगी, जो चार्जिंग स्टेशन्स, मेंटेनेंस एक्टिविटी और ऑन-ग्राउंड ऑपरेशन के लिए उचित होंगी.
Photo: vinfastauto.in
वहीं दूसरी ओर विनफास्ट की जिम्मेदारी ओवरऑल चार्जिंग इकोसिस्टम मैनेज करना होगा. रोडग्रीड और विनफास्ट इस मामले में मिलकर काम करेंगे.
Photo: vinfastauto.in
विनफास्ट अपने घरेलू मार्केट में 1.5 लाख चार्जिंग पोर्ट्स को ऑपरेट करता है. हालांकि, भारत में इनकी संख्या की जानकारी नहीं है.