13 Aug 2026
By: Aajtak Auto
विनफास्ट ने भारतीय बाजार के लिए बड़े सपने सजा लिए है. तभी तो कंपनी एक के बाद एक कार को भारत में ला रही है.
Photo: vinfastauto.id
वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लिमो ग्रीन के बाद कंपनी एक छोटी एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है.
Photo: vinfastauto.id
नहीं... नहीं ये वो कार नहीं है, जिसके बारे में आप सोच रहे हैं. यानी हम वीएफ 3 की बात नहीं कर रहे हैं. बल्कि तैयारी वीएफ 5 की है.
Photo: vinfastauto.id
भारत में विनफास्ट हेरियो ग्रीन को स्पॉट किया गया है. ग्लोबल मार्केट में ये कार वीएफ 5 के नाम से आती है. ये कार 4 मीटर से छोटी होगी.
Photo: vinfastauto.id
इसकी लंबाई 3967 एमएम, चौड़ाई 1723 एमएम, ऊंचाई 1579 एमएम और वीलबेस 2514 एमएम होगा. एसयूवी की ग्राउंड क्लियरेंस 160एमएम होगी.
Photo: vinfastauto.id
इस कार को कंपनी 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकती है. भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच और नेक्सन जैसी कारों से होगा.
Photo: vinfastauto.id
वैसे भारत में कंपनी जिस मॉडल को टेस्ट कर रही है, वो ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च नहीं हुआ है. ये मौजूदा वीएफ 5 की सेकंड जनरेशन है.
Photo: vinfastauto.id
भारत में ये कार टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रीस्टैंड स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, रियर एसी वेंट और दूसरे फीचर्स के साथ आ सकती है.
Photo: vinfastauto.id
कार के मौजूदा वेरिएंट में 29.6kWh और 37.23kWh की बैटरी मिलती है, जो क्रमशः 260 किलोमीटर और 326 किलोमीटर की रेंज ऑफर करते हैं.
Photo: vinfastauto.id