कारों ने मचाई भारत में धूम, अब इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है ये कंपनी
07 Apr 2026
By: Aajtak Auto
कार के बाद स्कूटर
भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार्स लॉन्च करने के बाद विनफास्ट अब स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने पिछले साल भारत में अपनी कार्स को लॉन्च किया था.
Photo: vinfastauto.com
आ रही है 7-सीटर कार
जल्द ही कंपनी एक और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है, जो एक 7-सीटर होगी. इसके साथ ही ब्रांड भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लाना चाहता है.
Photo: vinfastauto.com
3 स्कूटर करेगी लॉन्च
रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी भारतीय बाजार में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकता है. ये सभी स्कूटर इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होंगे.
Photo: vinfastauto.com
नए शोरूम होंगे लॉन्च
कंपनी इन सभी स्कूटर्स को एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट के जरिए पूरे भारत में बेचेगी. ये शोरूम अलग-अलग फेज में पूरे देश में खोले जाएंगे.
Photo: vinfastauto.com
धीरे-धीरे खुलेंगे शोरूम
शुरुआत में कंपनी का फोकस मेट्रो सिटीज पर रहेगा. कंपनी स्कूटर्स के लिए अलग शोरूम खोलेगी. ये कार वाले शोरूम में नहीं मिलेंगे.
Photo: vinfastauto.com
साइज में होगा बड़ा
अपकमिंग स्कूटर्स में विनफास्ट वाइपर हो सकता है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले साइज में बड़ा और भड़कीला लगता है.
Photo: vinfastauto.com
स्पोर्टी होगा डिजाइन
इसका डिजाइन स्पोर्टी है. इसमें बेहतरीन तरीके से डिजाइन की गई क्रीज और एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी. स्कूटर में 3kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा.
Photo: vinfastauto.com
रिमूव होगी बैटरी
स्कूटर को पावर देने के लिए 1.5kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है. अच्छी बात ये होगी कि बैटरी पैक को रिमूव किया जा सकेगा.
Photo: vinfastauto.com
कितनी रेंज मिलेगी
इसकी वजह से स्कूटर को चार्ज करना आसान होगा. सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 156 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकता है.