19 May 2026
By: Aajtak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ रही है, लेकिन अभी भी कई लोगों को रेंज का डर सताता है. क्या हो अगर बैटरी खत्म होने के बाद भी आपका स्कूटर चल सके.
Photo: vinfastauto.com
ऐसा एक स्कूटर मार्केट में मिलता है, जो बैटरी खत्म होने के बाद भी चल सकेगा. ये स्कूटर विनफास्ट एमियो (Vinfast AMIO) है.
Photo: vinfastauto.com
फिलहाल ये स्कूटर भारतीय बाजार में नहीं आता है, लेकिन इसके भारत में आने के चांस है. विनफास्ट का ये स्कूटर वियतनाम में मिलता है.
Photo: vinfastauto.com
विनफास्ट भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इन स्कूटर के मॉडल कन्फर्म नहीं किए हैं.
Photo: vinfastauto.com
विनफास्ट एमियो एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो सिंगल चार्ज में 65 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. इसमें टॉप स्पीड 30 किमी प्रति घंटे की है.
Photo: vinfastauto.com
इसमें बैटरी के साथ-साथ पैडल भी दिए गए हैं. पहले इस तरह के मैकेनिज्म के साथ लूना आती थी. ऐसा ही कुछ इस स्कूटर में मिलता है.
Photo: vinfastauto.com
अगर स्कूटर की बैटरी खत्म हो गई है, तो आप पैडल से स्कूटर को चला सकते हैं. इसकी कीमत 13,900,000 वियतनाम डॉन्ग (लगभग 51 हजार रुपये) है.
Photo: vinfastauto.com
वियतनाम में ये स्कूटर मॉडर्न एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिस पर आपको तमाम जानकारियां मिलती हैं. इसमें मैकेनिकल लॉक मिलता है.
Photo: vinfastauto.com
इस स्कूटर में 12 लीटर का ट्रंक मिलता है. भारत में इस मॉडल के लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
Photo: vinfastauto.com