5.35 लाख की कार, 67 हजार की मोपेड! इन गाड़ियों से चलते हैं विजय

4 May 2026

By; Ashwin Satyadev

तमिलनाडु में नया अध्याय

जोसेफ विजय चंद्रशेखर, यानी तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं.

Photo: ITG

जीत की ओर TVK

विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) एक बड़ा उलटफेर करने जा रही है. और विधानसभा चुनाव 2026 में जीत की ओर बढ़ रही है.

Photo: PTI

जयललिता के बाद पहला एक्टर

स्टेट की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जाने के बाद ऐसा तकरीबन पहली बार है जब किसी अभिनेता ने तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर को यूं बदला है.

Photo: PTI

2024 में पार्टी का ऐलान

विजय ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था और फरवरी 2024 में अपने पार्टी TVK का ऐलान किया. इस चुनावी समर ने उन्होंने पूरे स्टेट में कैंपेन किया.

Photo: PTI

चुनावी कैंपेन में दिवाया दम

इस चुनावी कैंपेन के दौरान वो कभी लंबी-चौड़ी लग्ज़री बस में सफर करते नज़र आए तो कभी फोर्स मोटर्स की Urbania में दिखे.

Photo: PTI

हलफनामे में वाहन संपत्ति

चेन्नई के पेराम्बुर निर्वाचन क्षेत्र से अपने नामांकन हलफनामे में, TVK प्रमुख ने अपने कार कलेक्शन का भी जिक्र किया था.

Photo: PTI

7.52 करोड़ की गाड़ियां

इस हलफनामे में विजय ने 7.52 करोड़ रुपये की वाहन संपत्ति घोषित की थी. वाहनों की ये लिस्ट उनके सुपरस्टार इमेज के साथ आम आदमी से जुड़ाव को भी दर्शाती है.

Photo: PTI

कीमत: 5.35 लाख

विजय को मारुति स्विफ्ट में भी सफर करते हुए देखा गया है. सेगमेंट की मशहूर हैचबैक में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये है.

Photo: ITG

Maruti Swift

कीमत: 2.05 करोड़

इस हलफनामे में बीएमडबल्यू आई7 इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है. 101.7 kWh बैटरी पैक से लैस ये कार 625 किमी रेंज देती है. इसकी शुरुआती कीमत 2.05 करोड़ रुपये है.

Photo: bmw.in

BMW i7

कीमत: 1.63 करोड़

टोयोटा की लग्ज़री 7-सीटर एमपीवी में 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.20 करोड़ रुपये है. ये कार सेलिब्रिटीज की पहली पसंद है.

Photo: toyotabharat.com

Toyota Vellfire

कीमत: 80.85 लाख

विजय के गैराज में बीएमडब्ल्यू की लग्जरी सेडान 5 सीरीज भी है. इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 74.80 लाख रुपये है.

BMW 5 Series

Photo: bmw.in

कीमत:  67,400 रुपये

विजय के गाड़ियों की लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज TVS XL Super के रूप में देखने को मिला. आम आदमी की मशहूर मोपेड की शुरुआती कीमत 45,350 रुपये है.

TVS XL Super

Photo:Tvsmotors.com

डिस्क्लेमर

यहां पर वाहनों की कीमत विजय द्वारा हलफनामे में दिए गए डिटेल के अनुसार है. इन वाहनों की एक्स-शोरूम कीमत भिन्न है.

Photo: PTI

Read Next