50 लाख का चेक... धांसू कार! Vaibhav Suryavanshi पर तोहफों की बरसात

23 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

चर्चा में वैभव सूर्यवंशी

अपने शानदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों की लाइनलेंथ बिगाड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से चर्चा में हैं. वैभव सूर्यवंशी पर इस समय तोहफों की बारीश हो रही है.

Photo: Reuters

50 लाख का चेक

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में वैभव के शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 लाख रुपये का चेक दिया है.

Photo: PTI

नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'संकल्प सभागार' में आयोजित कार्यक्रम में वैभव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. 

Photo: PTI

टाटा ने गिफ्ट की कार

इसके अलावा आईपीएल 2025 में 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' विजेता वैभव सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स की तरफ से Tata Curvv कार गिफ्ट की गई.

Photo: Insta/@tatacurvv

शेयर की गईं तस्वीरें

टाटा मोटर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस कार की डिलीवरी की तस्वीरों को साझा किया गया है.

Photo: Insta/@tatacurvv

पिता के साथ ली कार की डिलीवरी

बताया जा रहा है कि, वैभव सूर्यवंशी अपने पिता और परिजनों के साथ शोरूम में कार की डिलीवरी लेने पहुंचे थें.

Photo: Insta/@tatacurvv

कर्व का कौन सा वेरिएंट

हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि, सूर्यवंशी को टाटा कर्व को कौन सा वेरिएंट इनाम में दिया गया है. लेकिन ये कूपे स्टाइल एसयूवी कई अलग-अलग पावरट्रेन में आती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

कीमत है इतनी

Tata Curvv के पेट्रोल-डीजल वेरिएंट की कीमत 9.66 लाख रुपये से शुरू होकर 18.85 लाख रुपये तक जाती है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

इंजन ऑप्शन

Tata Curvv में कंपनी ने 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया है. स्टाइलिश लुक वाली इस कार में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

शानदार केबिन

इसमें 6-वे पावर एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीमियम लैदरेट वेंटिलेटेड सीट, रिक्लाइन फंशन के साथ सेकंड रो सीट, केबिन मूड लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा 26 सेमी का डिजिटल कॉकपिट,  ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, मल्टीपल वॉयस कमांड सिस्टम, 9 स्पीकर, पैडल शिफ्टर्स, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जर मिलता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

सेफ्टी फीचर्स

इसमें लेवल-2 ADAS सिस्टम भी दिया गया है. इसके अलावा 6 एयरबैग, 3-प्वाइंट ELR सीटबेल्ट, सीट-बेल्ट एंक प्रीटेंशनर, 360-डिग्री व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे सेफ़्टी फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next