1 June 2026
By: Aaj Tak Auto
इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के 19वें एडिशन का फाइनल मैच बीते कल शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) में खेला गया.
Photo: PTI
फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया.
Photo: PTI
इस मैच में RCB की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 42 गेंदों में सबसे ज्यादा 75 रन बनाए. और 12 गेंद रहते ही एक छक्के के साथ टूर्नामेंट को फिनिश किया.
Photo: PTI
IPL का ये सीजन भले ही RCB के नाम रहा, लेकिन पूरे सीजन में अपने धाकड़ बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कई अवार्ड अपने नाम किए.
Photo: PTI
जिसमें IPL 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवार्ड भी शामिल था. इस सीजन की 16 इनिंग्स में वैभव ने किसी भी प्लेयर के मुकाबले सबसे ज्यादा 776 रन बनाए.
Photo: PTI
237 का स्ट्राइक रेट, 72 छक्के, 64 चौके, 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से वैभव ने ये करनाम कर दिखाया है. इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन भी शामिल है.
Photo: PTI
फाइनल मुकाबले के बाद टाटा मोटर्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) विवेक श्रीवत्स ने उन्हें टाटा सिएरा स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ट्रॉफी सौंपी.
Photo: Screengrab
Tata Sierra को हाल ही में बाजार में लॉन्च किया गया है. और ये एसयूवी IPL के इस सीजन की ऑफिशियल प्रीमियर पार्टनर थी.
Photo: Screengrab
हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि, वैभव सूर्यवंशी को टाटा सिएरा का कौन सा वेरिएंट मिला है. लेकिन Sierra कई अलग-अलग वेरिएंट में आती है.
Photo: ITG
Tata Sierra की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 21.29 लाख रुपये तक जाती है. ये एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है.
Photo: ITG
90 के दशक के मशहूर रही सिएरा का ये नया मॉडर्न अवतार अपने स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के लिए चर्चा में है.
Photo: ITG
ये 5-सीटर एसयूवी 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ तीन अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन में आती है.
Video: cars.tatamotors.com
इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच का पैसेंजर स्क्रीन दिया गया है.
Photo: ITG
टाटा सिएरा में 6 एयरबैग, ISOFIX सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक को स्टैंडर्ड के रूप में शामिल किया है.
Photo: ITG