Toyota का बड़ा प्लान, न्यू Fortuner समेत भारत में 4 नई कार होंगी लॉन्च
17 Mar 2026
By: Aajtak Auto
जल्द लॉन्च होंगी कारें
Toyota की कार्स को उनके भरोसे के लिए जाना जाता है. भारतीय बाजार में टोयोटा जल्द ही कुछ नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है.
Photo: toyotabharat.com
जल्द ही कंपनी भारत में चार नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है. इसमें Toyota New Fortuner भी है, जिसके डिजाइन में बड़ा बदलाव होगा.
Photo: toyotabharat.com
ये कार नई Hilux पर बेस्ड होगी. कंपनी कार को और भी ज्यादा मस्कुलर बनाएगी. साथ ही इसमें बड़ी टच स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते है.
Photo: toyotabharat.com
टोयोटा ने अपनी नई Hilux को पिछले साल नवंबर में अनवील किया था. ये कार भी भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च होगी.
Photo: Toyota
कार के फ्रंट फेस में काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं. कंपनी इसे साइबर सूमो फेस बोल रही है. कार में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
Photo: toyotabharat.com
रिपोर्ट्स की मानें तो Toyota एक सस्ती 7-सीटर कार लॉन्च कर सकती है. ये Hyryder का थ्री रो वर्जन हो सकता है.
Photo: toyotabharat.com
इसकी टेस्टिंग चल रही है. कार में 5-सीटर वर्जन वाला ही माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है.
Photo: toyotabharat.com
इसके अलावा टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च होनी है. कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है. हम बात कर रहे हैं Toyota Urban Cruiser eBella की.
Photo: toyotabharat.com
ये मारुति की eVitara की रिबैज्ड वर्जन है. कंपनी आने वाले महीनों में इस कार की कीमतों का ऐलान कर सकती है.
Photo: toyotabharat.com
Read Next
ये भी देखें
Creta, Seltos, Sierra से सस्ती... Duster की एंट्री से बदलेगा गेम
Creta-Sierra का बिगड़ेगा गेम! कल इस SUV की कीमतों का ऐलान
4 वजहें... छा गई ये कार! 30 लाख लोगों ने खरीदा, कीमत 6.25 लाख
चुपचाप खेल गई बड़ा दांव! 3 लाख लोगों ने खरीदी ये फैमिली कार