नई Thar से Brezza तक, भारत में लॉन्च होने वाली हैं 7 नई SUV, देखें लिस्ट
28 Mar 2026
By: Aajtak Auto
टेस्टिंग में आई हैं नजर
भारतीय बाजार में जल्द ही कई नई कारें लॉन्च होने वाली है. इसमें बहुत सी एसयूवी भी हैं. कुछ को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है, तो कुछ को कंपनी ने कन्फर्म किया है.
Video: ITG
कब तक लॉन्च होंगी कारें
हमारी इस लिस्ट में कुछ ऐसे भी मॉडल शामिल हैं, जिनके बारे में सिर्फ चर्चा है. ये गाड़ियां इस साल के अंत तक या फिर अगले साल तक लॉन्च हो सकती हैं.
Photo: skoda-auto.co.in
Brezza Facelift
लिस्ट में पहला नाम मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट का है. इसे टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. कार का फेसलिफ्ट इस साल ही लॉन्च हो सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
Thar Facelift
थार थ्री डोर का अपडेट भी इस साल ही आना है. कार को थार रॉक्स की तर्ज पर रिडिजाइन किया जाएगा. इसे भी टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
Kylaq CNG
स्कोडा भारतीय बाजार में मल्टीपल फ्यूल ऑप्शन पर विचार कर रही है. संभव है कि कंपनी स्कोडा कायलेक को सीएनजी के साथ लॉन्च करे.
Photo: skoda-auto.co.in
Syros EV
किआ सिरोस की सेल तो बहुत ज्यादा नहीं है. मगर कंपनी इसके ईवी वर्जन को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. ये कार इस साल लॉन्च हो सकती है.
Photo: kia.com
Vinfast VF3
विनफास्ट ने भारतीय बाजार में अपनी दो कारों को लॉन्च किया है. कंपनी अब एक छोटी और एसयूवी जैसी कार लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम वीएफ3 है.
Photo: vinfastauto.id
Vinfast VF5
इसके अलावा विनफास्ट अपनी वीएफ 5 को भी लॉन्च कर सकती है. वीएफ 3 एक थ्री डोर कार होगी, जो टाटा टियागो और एमजी कॉमेट के सेगमेंट में आएगी.
Photo: vinfastauto.id
Fronx Facelift
इसके अलावा मारुति सुजुकी फ्रॉंक्स का भी फेसलिफ्ट इस साल लॉन्च हो सकता है. कार में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.