दशहरा पर बम-बम होगा कार बाजार, अक्टूबर में आ रही 10 धांसू कारें

28 September 2026

By: Aaj Tak Auto

कार कंपनियों की तैयारी

पितृ पक्ष के खत्म होते ही अगले दिन से नवरात्र की शुरुआत होता है. ऐसे में भारतीय कार बाजार फेस्टीव सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Photo: Cars.tatamotors.com

फेस्टीवल में खरीदारी

नवरात्रि से लेकर दशहरा और दिवाली तक कार बाजार पूरी तरह से गुलजार रहता है. इस दौरान ज्यादातर लोग वाहन खरीदते हैं.

Photo: ITG

हर सेगमेंट में ऑप्शन

इस बार कार कंपनियों ने बड़ी तैयारी कर रखी है. तकरीबन हर सेगमेंट के कार बायर्स को अपने जरूरत के अनुसार गाड़ियों के ऑप्शन मिलेंगे.

Photo: ITG

देखें आने वाली कारों की लिस्ट

आज हम आपके लिए अक्टूबर में लॉन्च होने वाले गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं. जिसमें ऑल्टो से छोटी EV से लेकर हुंडई की नई SUV शामिल हैं. देखें लिस्ट-

Photo: ITG

1. Mercedes-Maybach S-Class

महीने की शुरुआत मर्सिडीज बेंज से होगी. आगामी 5 अक्टूबर को कंपनी अपनी मशहूर सेडान S-Class के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करेगी.

Photo: mercedes-benz.co.in

2. Skoda Slavia

स्कोडा 6 अक्टूबर को अपनी सबसे सस्ती सेडान कार स्लाविया को लॉन्च करेगी. बीते कल कंपनी ने इस प्रीमियम सेडान के प्रोडक्शन स्टार्ट होने का ऐलान किया है.

Photo: skoda-auto.co.in

3. Honda Elevate

होंडा भी 6 अक्टूबर को ही अपनी मशहूर एसयूवी Elevate के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर सकता है. पहली इस एसयूवी को बड़ा अपडेट मिलेगा.

Photo: hondacarindia.com

4. Volvo EX90

स्वीडन की कार निर्माता वोल्वो अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 को 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. सिंगल चार्ज में ये कार 625 किमी की रेंज देती है.

Video: volvocars.com

5. VniFast VF3

वियतनामी कंपनी विनफास्ट इस अक्टूबर अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार VF3 को पेश कर सकती है. साइज में ये कार ऑल्टो से भी छोटी है.

Photo: vinfastauto.id

6. Toyota Glanza

नई बलेनो आ गई है. अब इसी का रीबैज़्ड वर्जन टोयोटा ग्लांजा नए अवतार में आना बाकी है. जो आगामी 14 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा.

Photo: toyotabharat.com

7. Audi Q3 

ऑडी क्यू3 को लेकर ख़बर है कि, इसका थर्ड जेनरेशन मॉडल 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. ख़ास बात ये है कि ये लोकली असेंबल्ड कार होगी.

Photo: audi.in

8. Hyundai Bayon

हुंडई ने अपनी नई एसयूवी Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. इसे भी अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है. ये वेन्यू से बड़ी और क्रेटा से छोटी एसयूवी होगी.

Photo: Hyundai.com

9. Tata Aeris EV

टाटा ने अपनी सबसे सस्ती सेडान ऐरिस को हाल ही में लॉन्च किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सेडान का इलेक्ट्रिक वर्जन अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है.

Photo: Car,tatamotors.com

10. JSW Jetour T2

JSW ग्रुप भी इस फेस्टीव सीजन में कार बाजार में एंट्री कर सकता है. ख़बर है कि, कंपनी अपनी पहली कार के तौर पर Jetour T2 को नए नाम से पेश कर सकती है.

Photo: jetourglobal.com

Read Next