8 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता Ultraviolette एक खास ऑफर दे रही है.
Photo: ultraviolette.com
कंपनी ने 'Kill The Petrol Bill' नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहकों को 30,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.
Photo: ultraviolette.com
यह ऑफर लोगों को पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिलों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों में स्विच करने के लिए शुरू की गई है.
Photo: ultraviolette.com
इस नए प्रोग्राम के तहत कैशबैक की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक ने पिछले 2 सालों में अपनी पेट्रोल बाइक या स्कूटर से कितनी दूरी तय की है.
Photo: ultraviolette.com
जितना ज्यादा वाहन चला होगा, उतना अधिक कैशबैक मिलने की संभावना होगी. यानी जितनी राइड उतना मुनाफा.
Photo: heromotocorp.com
कंपनी के अनुसार, यदि किसी ग्राहक ने पिछले दो सालों में अपनी पेट्रोल बाइक से 60,000 किमी की दूरी तय की है, तो वो 24,000 रुपये तक कैशबैक पा सकता है.
Photo: heromotocorp.com
हालांकि, इस ऑफर का लाभ Ultraviolette F77 या Ultraviolette X-47 खरीदने पर ही मिलेगा. ये ऑफर आगामी 30 जून तक के लिए ही वैलिड है.
Photo: ultraviolette.com
इस योजना के तहत अधिकतम कैशबैक की रकम 30,000 रुपये तक रखी गई है. यानी ग्राहकों के लिए EV खरीदने का अच्छा मौका है.
Photo: ultraviolette.com
कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक बाइक से बड़ी बचत हो सकती है. ग्राहक केवल फ्यूल खर्च में ही हर महीने लगभग 3,000 से 5,000 तक की बचत कर सकते हैं.
Photo: ultraviolette.com
देशभर में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनी का मानना है कि लो रनिंग कॉस्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को अपनाने का एक बड़ा कारण बन सकती है.
Photo: ITG
Ultraviolette F77 कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनी हुई है और इसे कई वेरिएंट्स में बेचा जाता है.
Photo: ultraviolette.com
कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक F77 की शुरुआती कीमत 3.09 लाख रुपये और X47 Crossover की शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये है.
Photo: ultraviolette.com