25 June 2026
By: Aajtak Auto
टीवीएस मोटर की सेल मई में बेहतर हुई है. ब्रांड ने मई 2026 में 3,84,565 स्कूटर और बाइक को बेचा है. पिछले साल यानी मई 2025 में कंपनी ने 3,09,287 टू-व्हीलर बेचे थे.
Photo: tvsmotor.com
ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 24 फीसदी की है. कंपनी की इस सेल में एक बड़ा खिलाड़ी चुपके से अपनी जगह बनाए हुए है. हम बात कर रहे टीवीएस के मोपेड की.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस के पोर्टफोलियो पर नजर डाले, तो कंपनीे के टॉप-3 सेलिंग प्रोडक्ट्स में बाइक, स्कूटर और मोपेड तीनों हैं. टीवीएस के अलावा कोई दूसरी कंपनी ऐसा प्रोडक्ट नहीं बेच रही है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट एक स्कूटर है. कंपनी ने जूपिटर स्कूटर के 1,24,767 यूनिट्स को मई में बेचा है.
Photo: tvsmotor.com
वहीं टीवीएस अपाचे सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. इस नेमप्लेट के तहत कंपनी ने मई में 53,900 यूनिट्स को बेचा है. पिछले महीने 49,390 अपाचे बिकी थीं.
Photo: tvsmotor.com
तीसरे नंबर पर टीवीएस एक्सएल 100 आता है. इस मोपेड की 48,569 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछले महीने इसकी 42,246 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: tvsmotor.com
यानी हर महीने लगभग 40 से 45 हजार लोग इस मोपेड को खरीद रहे हैं. सीधे तौर पर इस मोपेड का मार्केट में कोई कंपटीशन नहीं है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस एक्सएल 100 कई वेरिएंट्स में आता है. इस मोपेड की कीमत 48,250 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं और 61,860 रुपये तक जाती हैं.
Photo: tvsmotor.com
इसे आप मल्टीपल कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. ये मोपेड एलॉय वील्स, एलईडी हेडलैम्प्स, ट्यूबलेस टायर और कई दूसरे फीचर्स के साथ आता है.
Photo: tvsmotor.com