04 Aug 2026
By: Aajtak Auto
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस फिलहाल लीडर है. जिस रफ्तार से कंपनी आगे बढ़ रही है ऐसा लग रहा है टीवीएस इस साल कई रिकॉर्ड तोड़ देगी.
Photo: tvsmotor.com
अप्रैल 2025 में टीवीएस नंबर-1 कंपनी बनी थी और 2025 कैलेंडर ईयर में कंपनी ने कुल 3,15,082 यूनिट्स बेची थी.
Photo: tvsmotor.com
इस साल कंपनी ने 7 महीनों में ही 307,288 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच दिए हैं. यानी पिछले साल की सेल का 97 फीसदी कंपनी ने अचीव कर लिया है.
Photo: tvsmotor.com
किसी एक साल में सबसे तेजी से 3 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी टीवीएस बन गई है. इससे पहले ओला ने 8 महीनों में 3 लाख ईवी बेची थीं.
Photo: tvsmotor.com
जिस साल ओला इलेक्ट्रिक ने 8 महीने में 3 लाख ईवी बेची थी. उस साल कंपनी की कुल सेल 429,188 यूनिट्स तक पहुंची थी.
Photo: tvsmotor.com
ये अब तक की सबसे बड़ी ऐनुअल ईवी सेल है. अगर टीवीएस की ग्रोथ का ये सिलसिला जारी रहता है, तो कंपनी ओला के रिकॉर्ड को तोड़ देगी.
Photo: tvsmotor.com
अब तक के आंकड़ों को देखें, तो टीवीएस की एवरेज मंथली सेल 43,898 यूनिट्स की है. पिछले महीने कंपनी ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर लिया.
Photo: tvsmotor.com
अगर कंपनी इसी रफ्तार से आगे भी सेल करती रहेगी, तो अगले 5 महीनों में टीवीएस बड़ी ही आसानी से 2.2 से 2.4 लाख ईवी बेच पाएगी.
Photo: tvsmotor.com
यानी इस पूरे कैलेंडर ईयर टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल 5.2 से 5.4 लाख तक जा सकती है. ये अब तक की सबसे बड़ी ऐनुअल सेल होगी.
Photo: tvsmotor.com