12 May 2026
By: Aajtak Auto
टीवीएस रेडर (TVS Raider) 125 की भारत में जबरदस्त सेल हो रही है. कंपनी ने इस बाइक को सितंबर 2021 में लॉन्च किया था. इस बाइक ने नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है.
Photo: tvsmotor.com
घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों सेल्स को मिलाकर कंपनी ने इस बाइक की 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स को मार्च 2026 तक बेच दिया है.
Photo: tvsmotor.com
SIAM के डेटा के मुताबिक, बाइक की 16,21,269 यूनिट्स घरेलू मार्केट में बिकी हैं, जबकि कंपनी ने 2,86,008 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है.
Photo: tvsmotor.com
वित्तवर्ष 2022 में बाइक की 76,742 यूनिट्स, वित्तवर्ष 2023 में 2,39,388 यूनिट्स, वित्तवर्ष 2024 में 4,78,443 यूनिट्स घरेलू मार्केट में बिकी हैं.
Photo: tvsmotor.com
वहीं वित्तवर्ष 2025 में 3,99,819 यूनिट्स और वित्तवर्ष 2026 में 4,26,877 यूनिट्स घरेलू बाजार में टीवीएस रेडर 125 की बिकी हैं.
Photo: tvsmotor.com
पिछले 5 साल से ये टॉप सेलिंग बाइक्स में से एक बनी हुई है. बाइक के लिए वित्तवर्ष 2024 सबसे अच्छा रहा है, जिसमें इसकी 4.78 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: tvsmotor.com
ये बाइक कई वेरिएंट्स में आती है. टीवीएस रेडर 125 की कीमत 82,860 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत ड्रम वेरिएंट की है.
Photo: tvsmotor.com
इसका टॉप वेरिएंट 98,550 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. इसे आप मल्टीपल कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
Photo: tvsmotor.com
ये बाइक 125 सीसी इंजन के साथ आती है, जो 11.75 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बाइक 0 से 60 Km की स्पीड महज 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है.
Photo: tvsmotor.com