3 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा टीवीएस मोटर को मिलता दिखाई दे रहा है.
Photo: ITG
कंपनी ने जुलाई 2026 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स दर्ज की है.
Photo: Tvsmotor.com
TVS ने एक महीने में 52 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों तक पहुंचाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है.
Photo: Tvsmotor.com
खास बात यह है कि अपने EV के दम पर टीवीएस मोटर्स अब स्कूटर बाजार में लीडर Honda से दूरी भी लगातार कम करती जा रही है.
Photo: Tvsmotor.com
वाहन पोर्टल (Vahan) के 1 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, टीवीएस मोटर ने जुलाई 2026 में कुल 52,108 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है.
Photo: Tvsmotor.com
यह पिछले साल जुलाई 2025 के 23,592 यूनिट्स के मुकाबले करीब 121 प्रतिशत ज्यादा है.
Photo: Tvsmotor.com
जुलाई 2026 में TVS का मार्केट शेयर बढ़कर 27 प्रतिशत तक पहुंच गया है. एक साल पहले जुलाई 2025 में कंपनी का मार्केट शेयर 22 प्रतिशत था.
Photo: Tvsmotor.com
एक साल में TVS ने अपने मार्केट शेयर में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. इससे साफ है कि कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में पकड़ मजबूत कर रही है.
Photo: Tvsmotor.com
TVS के पोर्टफोलियो में कुल तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. जिसमें iQube और Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड सबसे ज्यादा है.
Photo: Tvsmotor.com
Orbiter की कीमत 84,500 रुपये से शुरू होती है. जो BaaS सब्सक्रिप्शन के साथ 49,999 रुपये में आता है. इसके साथ 862 रुपये प्रतिमाह देने होंगे.
Photo: Tvsmotor.com
Orbiter स्कूटर कुल दो वेरिएंट में आता है. इसका V1 वेरिएंट 1.8kWh की बैटरी के साथ 86 किमी और V2 वेरिएंट 3.1kWh बैटरी के साथ 158 किमी की रेंज देता है.
Photo: Tvsmotor.com
वहीं TVS iQube कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है. जिसकी कीमत 1,02,608 रुपये से होती है. BaaS सब्सक्रिप्शन के तहत ये स्कूटर 59,999 रुपये में आता है.
Photo: Tvsmotor.com
TVS iQube कुल तीन अलग-अलग बैटरी पैक वेरिएंट (2.2kWh, 4.7kWh और 5.3kWh) में आता है. जो क्रमश: 94 किमी, 175 किमी और 212 किमी रेंज देते हैं.
Photo: Tvsmotor.com