1 June 2026
By: Aaj Tak Auto
इंडियन ऑटो सेक्टर के लिए बीता महीना काफी शानदार रहा है. मई में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है.
Video: ITG
इस महीने टीवीएस ने भी शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी की कुल मासिक बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
Photo: Tvsmotors.com
मई में कंपनी ने कुल 5,66,585 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल मई में बेची गई 4,31,275 यूनिट्स के मुकाबले 31% ज्यादा है.
Photo: Tvsmotors.com
घरेलू बाजार में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया. घरेलू दोपहिया बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 3,09,287 यूनिट्स से 3,84,565 यूनिट्स हो गई.
Photo: Tvsmotors.com
टीवीएस ने इस दौरान कुल 2,73,802 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की बिक्री की. जो पिछले साल मई में बेची गई 2,11,505 यूनिट के मुकाबले 30% ज्यादा है.
Photo: Tvsmotors.com
स्कूटर सेगमेंट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. कंपनी की स्कूटर बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 1,66,749 यूनिट्स से 2,20,740 यूनिट्स तक पहुंच गई.
Photo: Tvsmotors.com
EV सेगमेंट में तीन मॉडलों (आईक्यूब, ऑर्बिटर और एक्स) के बूते कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी है.
Photo: Tvsmotors.com
कंपनी ने बीते मई में सबसे ज्यादा 43,632 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में 27,976 यूनिट थे. यानी 56 फीसदी का इजाफा हुआ है.
Photo: Tvsmotors.com
TVS ने 1,75,991 यूनिट्स वाहनों को एक्सपोर्ट किया है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 1,18,437 यूनिट के मुकाबले 46% ज्यादा है. इसमें तिपहिया भी शामिल हैं.
Photo: Tvsmotors.com
टू-व्हीलर एक्सपोर्ट 48% बढ़कर 1,06,879 यूनिट्स से 1,58,546 यूनिट्स तक पहुंच गया. इससे साफ है कि TVS की डिमांड ग्लोबल मार्केट में भी खूब बढ़ रही है.
Photo: Tvsmotors.com