04 June 2026
By: Aajtak Auto
टीवीएस मोटर के लिए जून का महीना जबरदस्त रहा है. कंपनी ने इस महीने बेहतरीन सेल की है. साथ ही वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही भी ब्रांड के लिए अच्छी रही है.
Photo: tvsmotor.com
वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 16.30 लाख गाड़ियां बेची हैं. इसमें 15,63,861 टू-व्हीलर और 66,697 थ्री-व्हीलर शामिल हैं.
Photo: tvsmotor.com
ब्रांड ने स्कूटर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक्सपोर्ट हर सेगमेंट में अच्छी डिमांड दर्ज की है. जून 2026 में कंपनी ने कुल 5,90,003 वाहन सेल किए हैं.
Photo: tvsmotor.com
जून 2025 के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 46.8 फीसदी की है. पिछले साल जून में कंपनी ने कुल 4,02,001 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: tvsmotor.com
मंथ-ऑन-मंथ बेसिस पर कंपनी की सेल 4.1 परसेंट बढ़ी है. मई 2026 में कंपनी ने कुल 5,66,585 यूनिट्स को बेचा था. यानी जून में कंपनी की स्थिति बेहतर हुई है.
Photo: tvsmotor.com
ब्रांड की सेल में अभी भी टू-व्हीलर का सबसे ज्यादा योगदान है. कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 46.6 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.
Photo: tvsmotor.com
जून 2026 में टीवीएस मोटर ने 5,65,417 टू-व्हीलर्स को बेचा है. जून 2025 में कंपनी ने 3,85,698 यूनिट्स को बेचा था. घरेलू बाजार में भी सेल बेहतर हुई है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ने घरेलू मार्केट में 46.3 परसेंट की ग्रोथ के साथ 4,11,014 टू-व्हीलर बेचे हैं. वहीं एक्सपोर्ट 47.5 परसेंट बढ़कर 1,54,403 यूनिट्स पहुंच गया है.
Photo: tvsmotor.com
जून में कंपनी ने 2,67,096 मोटरसाइकिलें, 2,47,950 स्कूटर, 48,537 इलेक्ट्रिक स्कूटर और 50,371 मोपेड बेची हैं. कंपनी ने कुल 24,586 थ्री-व्हीलर बेची हैं.
Photo: tvsmotor.com