26 May 2026
By: Aaj Tak Auto
देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता टीवीएस मोटर्स ने अपने लोकप्रिय स्कूटर TVS Jupiter 125 को नए अंदाज में अपडेट किया है.
Photo: Tvsmotors.com
कंपनी ने चुपचाप Jupiter 125 DT SXC वेरिएंट में दो नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन जोड़ दिए हैं. इसके साथ ही स्कूटर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है.
Photo: Tvsmotors.com
नए रंग और फीचर्स के चलते यह स्कूटर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक नजर आ रहा है. लेकिन अब जेब पर बोझ बढ़ गया है.
Photo: Tvsmotors.com
जुपिटर के DT SXC वेरिएंट में अब दो नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे. इनमें आइवरी मैट कॉपर ब्रांज और एलाइट ग्रीन शामिल हैं.
Photo: Tvsmotors.com
आइवरी मैट कॉपर ब्रांज में मैट फिनिश दी गई है, जबकि और एलाइट ग्रीन मेटैलिक फिनिश के साथ आता है.
Photo: Tvsmotors.com
कंपनी ने पिछले साल Jupiter 125 को बड़ा अपडेट दिया था. उस दौरान इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए थे.
Photo: Tvsmotors.com
स्कूटर में ब्लूटूथ सपोर्ट वाला कलर LCD डिस्प्ले दिया गया, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधा भी मिलती है.
Photo: Tvsmotors.com
कंपनी ने Jupiter 125 रेंज की कीमतों में करीब 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. सबसे ज्यादा महंगा SmartXonnect वेरिएंट हुआ है.
Photo: Tvsmotors.com
अब TVS Jupiter 125 की शुरुआती कीमत 83,990 रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 93,950 रुपये तक पहुंच गई है.
Photo: Tvsmotors.com