सिंगल चार्ज में प्रयागराज से लखनऊ... 2.74 लाख ने खरीदा ये स्कूटर

29 Oct 2026

By: Aajtak Auto

खूब बिक रहे स्कूटर्स 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स बढ़ रही है. खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

Photo: tvsmotor.com

iQube का बोलबाला 

इस सेगमेंट में टीवीएस सबसे ऊपर है. टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. 

Photo: tvsmotor.com

टॉप सेलिंग स्कूटर

यहां तक की ये भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. टॉप सेलिंग स्कूटर्स की लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है. 

Photo: tvsmotor.com

चेतक भी है रेस में 

वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट के इसके करीब बजाज चेतक पहुंचा है. वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में टीवीएस आईक्यूब का प्रदर्शन शानदार रहा है. 

Photo: tvsmotor.com

कितने यूनिट्स बिके? 

पिछले 6 महीनों में इस स्कूटर की 2,74,304 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी ने 1,47,773 आईक्यूब बेचे थें. 

Photo: tvsmotor.com

कितनी हुई ग्रोथ? 

ईयर-ऑन-ईयर आईक्यूब की सेल्स में 85.63 परसेंट का इजाफा हुआ है. स्कूटर मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 5.64 परसेंट की है. 

Photo: tvsmotor.com

कई बैटरी ऑप्शन मिलते हैं

टीवीएस का ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी ऑप्शन में आता है. इसमें 2.3kWh से लेकर 5.3kWh तक की बैटरी का विकल्प मिलता है. 

Photo: tvsmotor.com

रेंज 

ये स्कूटर 114 किलोमीटर से लेकर 212 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है. 212 किलोमीटर की रेंज के साथ आप लखनऊ से प्रयागराज तक जा सकते हैं.

Photo: tvsmotor.com

कीमत 

टीवीएस आईक्यूब को आप 1.02 लाख रुपये की कीमत पर दिल्ली में खरीद सकते हैं. ध्यान रखें कि स्कूटर की रेंज चलाने के तरीके पर भी निर्भर करती है.

Photo: tvsmotor.com

Read Next