8.5 लाख लोगों ने खरीदा ये स्कूटर, 60 हजार से कम है शुरुआती कीमत
25 Mar 2026
By: Aajtak Auto
बना बेस्ट सेलिंग स्कूटर
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल अच्छी खासी हो रही है. इस सेगमेंट में TVS iQube बेस्ट सेलिंग स्कूटर बन गया है.
Photo: tvsmotor.com
8.5 लाख स्कूटर बिक गए
कंपनी ने लॉन्च के बाद से अब तक इस स्कूटर की 8.5 लाख यूनिट्स बेची हैं. भारतीय बाजार में ये स्कूटर 2020 में लॉन्च हुआ था.
Photo: tvsmotor.com
सभी को पीछे कर दिया
धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए इस स्कूटर के दूसरे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया है. इस सेगमेंट में बजाज, एथर, हीरो विडा और दूसरे ब्रांड के स्कूटर आते हैं.
Photo: tvsmotor.com
बेस वेरिएंट की रेंज
ये स्कूटर तीन वेरिएंट- आईक्यूब, आईक्यूब एस और आईक्यूब एसटी में आता है. इसके बेस वेरिएंट में 94 किलोमीटर की रेंज मिलती है.
Photo: tvsmotor.com
212Km तक चलेगा स्कूटर
वहीं टॉप स्पेक्स वाला एसटी वेरिएंट 212 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. इसमें 5.3kWh की बैटरी दी गई है, जो 4 घंटे 18 मिनट में चार्ज होती है.
Photo: tvsmotor.com
कितनी है कीमत?
इस स्कूटर को आप BaaS सर्विस के तहत भी खरीद सकते हैं. इसके तहत बेस वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है.
Photo: tvsmotor.com
32 लीटर का स्टोरेज
स्कूटर में कई खास फीचर्स मिलते हैं. इसमें स्मार्ट एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं, जो डीआरएल के साथ आती हैं. इसमें 32 लीटर का स्टोरेज मिलेगा.
Photo: tvsmotor.com
टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलेगा
रियर में पिलियन बैकरेस्ट मिलता है. TVS iQube के टॉप वेरिएंट में 17.78 सेंटीमीटर का फंक्शनल टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है.
Photo: tvsmotor.com
कितनी है टॉप स्पीड?
टॉप वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटे का है. वहीं इसके बेस वेरिएंट की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे की है.