16 Sep 2026
By: Aajtak Auto
टीवीएस ने हाल में ही आईक्यूब का मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था. कंपनी ने स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स बिकने पर ये स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन स्कूटर की 100 से ज्यादा यूनिट्स एक दिन में डिलीवर की हैं. TVS ने इसके लिए पुणे में मेगा डिलीवरी इवेंट का आयोजन किया था.
Photo: tvsmotor.com
आईक्यूब टीवीएस के सबसे सफल प्रोडक्ट्स में से एक है. इस स्कूटर की मदद से टीवीएस ईवी की सेल में नंबर वन बनी हुई है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर एडिशन 3.5kWh की बैटरी के साथ आता है. इस स्कूटर को आप अरोरा ग्रीन डुअल टोन कलर में खरीद सकते हैं.
Photo: tvsmotor.com
इसमें प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, एक्सक्लूसिव MillionR बैजिंग और स्पेशल ग्राफिक्स मिलेंगे. कुल मिलाकर ये स्पेशल स्कूटर स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग दिखेगा.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं. ये स्कूटर 35.5 लीटर के फ्रंट स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है. इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा.
Photo: tvsmotor.com
स्कूटर के कोर पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें 3.5kWh की बैटरी दी गई है, जो 145 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है.
Photo: tvsmotor.com
TVS iQube MillionR Special Edition की कीमत 1,40,710 रुपये एक्स शोरूम पुणे है. स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.13 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: tvsmotor.com
3.5kWh की बैटरी को 10 रुपये प्रति यूनिट से चार्ज करने पर 35 रुपये लगेंगे. अगर आप चार्जिंग स्टेशन पर स्कूटर चार्ज करते हैं, तो खर्च ज्यादा आएगा.
Photo: tvsmotor.com