कम कीमत... धांसू फीचर्स! 8 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

27 January 2026

By: Aaj Tak Auto

TVS iQube ने एक नया इतिहास रच दिया है. iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर अब घरेलू बाजार में 8 लाख से ज्यादा की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुका है.

TVS iQube ने रचा इतिहास

Photo: tvsmotor.com

दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी ने 35,177 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जो लगातार चौथा महीना रहा जब iQube का मंथली सेल 30 हजार यूनिट से ऊपर रहा है.

चौथी बार 30 हजार पार

Photo: tvsmotor.com

SIAM के ई-टू व्हीलर आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से दिसंबर 2025 तक TVS iQube की कुल फैक्ट्री डिस्पैच 8,24,181 यूनिट तक पहुंच चुकी है.

क्या कहते हैं आंकड़े

Photo: tvsmotor.com

इसके अलावा विदेशों में भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बनी हुई है. कंपनी ने 4,045 यूनिट्स विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया है.

विदेशों में भी धूम

Photo: tvsmotor.com

भारत में लॉन्च के बाद TVS iQube की बिक्री की रफ्तार धीमीं थी. स्कूटर को पहले 1 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने में 3 साल से ज्यादा का वक्त लगा था.

1 लाख पहुंचने में लगे 3 साल

Photo: tvsmotor.com

लेकिन इसके बाद ग्रोथ की रफ्तार तेज हो गई. 1 लाख से 2 लाख यूनिट का सफर सिर्फ 10 महीनों में पूरा हुआ. अप्रैल 2024 की शुरुआत में 3 लाख यूनिट का आंकड़ा पार हुआ.

फिर स्कूटर ने पकड़ी रफ्तार

Photo: tvsmotor.com

इसके बाद 3 लाख से 7 लाख यूनिट तक पहुंचने में सिर्फ 17 महीने लगे, जबकि 7 लाख से 8 लाख यूनिट का सफर महज 3 महीनों में पूरा हो गया.

3 महीने में ताबड़तोड़ बिक्री

Photo: tvsmotor.com

इस फाइनेंशियल ईयर के पहले 9 महीनों में कंपनी ने इसके 2,53,130 यूनिट की बिक्री की है. जो सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की बढ़त है.

इस साल भी तगड़ी डिमांड

Photo: tvsmotor.com

जनवरी 2020 में लॉन्च हुई TVS iQube को प्रैक्टिकैलिटी और परफॉर्मेंस के बैलेंस के साथ पेश किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 1.11 लाख रुपये है.

कीमत है इतनी

Photo: tvsmotor.com

इसमें फुल LED लाइट्स, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, चौड़ी सीट और अच्छा स्टोरेज स्पेस दिया गया, जिससे इसे एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पहचान बनी.

बेहतरीन फीचर्स

Photo: tvsmotor.com

इसका बेस मॉडल सिंगल चार्ज में 94 किमी और टॉप वेरिएंट (बड़ा बैटरी पैक) तकीबन 212 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है.

ड्राइविंग रेंज

Photo: tvsmotor.com

Read Next