27 Aug 2026
By: Aajtak Auto
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने आईक्यूब (TVS iQube) का नया बेस वेरिएंट लॉन्च किया है.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी ने स्कूटर के बेस वेरिएंट को अपडेट किया है. स्कूटर का बेस वेरिएंट 2.2kWh की बैटरी के साथ आता था, जिसकी जगह अब 2.3kWh की बैटरी मिलेगी.
Photo: tvsmotor.com
अपडेटेड वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 114 किलोमीटर की है. वहीं पुराना 2.2kWh वाला वेरिएंट 94 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता था.
Photo: tvsmotor.com
नई टीवीएस आईक्यूब की कीमत 1.16 लाख रुपये एक्स शोरूम है. भले ही बैटरी कैपेसिटी में बदलाव बहुत छोटा है, लेकिन इसका असर रेंज पर काफी ज्यादा है.
Photo: tvsmotor.com
नए आईक्यूब में पुराना वाला ही बीएलडीसी हब माउंटेड मोटर मिलता है. ये मोटर 3.68kW की पीक पावर प्रोड्यूस करता है.
Photo: tvsmotor.com
ये स्कूटर सिर्फ 4.7 सेकंड में 40 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेता है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 69 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
Photo: tvsmotor.com
इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर मिलता है. कंपनी की मानें, तो स्कूटर को 0 से 80 परसेंट तक सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
Photo: tvsmotor.com
नए आईक्यूब बेस वेरिएंट में 12.7 सेमी का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: tvsmotor.com
स्क्रीन पर आपको बैटरी लेवल, रेंज, इनकमिंग कॉल अलर्ट्स, साइड स्टैंड इंडीकेशन और पार्किंग असिस्टेंस का फीचर मिलता है.
Photo: tvsmotor.com
2.3kWh की बैटरी को चार्ज करने में लगभग 3 यूनिट बिजली घर पर खर्च होगी. 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से इसमें 24 रुपये का खर्च आएगा.
Photo: tvsmotor.com