3 September 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ासकर टू-व्हीलर सेगमेंट सबसे तेजी से ग्रोथ कर रहा है.
Photo: Atherenergy.com
साल 2026 के पहले 8 महीनों में देश की चार बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने मिलकर 10 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री कर दी है.
Photo: Atherenergy.com
जनवरी से लेकर अगस्त के बीच इन चारों दिग्गज टू-व्हीलर्स ने मिलकर कुल 10,38,973 इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक ग्राहकों तक पहुंचाई हैं.
Photo: Atherenergy.com
इन कंपनियों की बिक्री पिछले साल के इन्हीं 8 महीनों के मुकाबले 84% ज्यादा रही है. पिछले साल इन चार कंपनियों ने कुल 5,65,635 यूनिट वाहन बेचे थे.
Photo: Atherenergy.com
इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 10.39 लाख यूनिट के करीब पहुंच गया है. यानी महज एक साल में इन चार कंपनियों की कुल बिक्री ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है.
Photo: Vidaworlds.com
देश के करीब 200 कंपनियों वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में टीवीएस मोटर, बजाज ऑओ, एथर और हीरो मोटोकॉर्प के विडा ब्रांड ने ये कारनाम किया है.
Photo: Tvsmotors.com
टीवीएस मोटर्स ने पिछले 8 महीनों में 3,56,579 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल के इन्हीं महीनों के 2,00,945 यूनिट के मुकाबले 77% ज्यादा है.
Photo: Tvsmotors.com
इस दौरान चेतक के कुल 3,05,226 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जनवरी से अगस्त के बीच 1,80,209 यूनिट के मुकाबले 69% ज्यादा है.
Photo: ITG
एथर एनर्जी ने इन 8 महीनों में कुल 2,29,099 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल में बेचे गए 1,25,499 यूनिट के मुकाबले 83% ज्यादा है.
Photo: Atherenergy.com
हीरो मोटोकॉर्प ने विडा स्कूटर के कुल 1,40,069 यूनिट बेचे हैं. जो पिछले साल जनवरी-अगस्त के बीच कुल 58,982 के मुकाबले 151% ज्यादा है.
Photo: Vidaworld.com