17 July 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से ग्रो कर रहा है. लेकिन मार्केट के ज्यादातर हिस्से पर सिर्फ कुछ कंपनियों का कब्जा है.
Photo: vidaworld.com
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो, हीरो विडा और एथर एनर्जी का दबदबा है. इन कंपनियों की मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ रही है.
Photo: vidaworld.com
2026 की पहली छमाही में इन कंपनियों की सेल कुल सेल का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा है. ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट इस साल पहले के मुकाबले कमजोर हुआ है.
Photo: vidaworld.com
जनवरी से जून 2026 के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट 53.3 फीसदी बढ़ा है. इस दौरान कंपनियों ने 9,70,993 यूनिट्स को बेचा है.
Photo: chetak.com
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक पिछले साल यानी 2025 की पहली छमाही में 6,33,599 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके थे.
Video: chetak.com
पिछले साल के मुकाबले 2026 में जो 337,394 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं, उसमें 322,621 सिर्फ टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो, हीरो विडा और एथर ने बेची हैं.
Photo: chetak.com
2026 में जो भी ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं, उनमें 95.6 फीसदी सिर्फ इन चार कंपनियों ने बेची है. ओवरऑल मार्केट में भी इन कंपनियों का दबदबा है.
Photo: chetak.com
पिछले 6 महीनों में टीवीएस ने 2.6 लाख, बजाज ऑटो ने 2.25 लाख, एथर ने 1.74 लाख और विडा (हीरो) ने 1.09 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं.
Photo: chetak.com
इन कंपनियों के अलावा ओला इलेक्ट्रिक ने 68,148 यूनिट्स, ग्रीव्स ऑटो ने 45,240 यूनिट्स, रिवर ने 22,490 और बीगौस ऑटो ने 20,276 व्हीकल बेचे हैं.
Video: Chetak