29 July 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में मोटरसाइकिल रेसिंग को नई रफ्तार देने के लिए TVS Racing ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Apache RR 200 Mini नाम की खास रेसिंग बाइक पेश की है.
Photo: Insta/@tvsmotorcompany
इस मिनी बाइक को खास तौर पर 10 से 14 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है. जिसका इस्तेमाल रेसिंग के लिए होगा.
Photo: tvsmotor.com
यह कोई आम सड़क पर चलने वाली बाइक नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल रेसिंग की ट्रेनिंग देने के लिए बनाई गई मशीन है.
Photo: tvsmotor.com
TVS Racing ने इस बाइक के साथ अपाचे जुनियर प्रोग्राम की भी शुरुआत की है. इसके तहत 10 से 14 साल के बच्चों को सेफ और कंट्रोल्ड माहौल में रेसिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी ने Apache RR 200 Mini की 10 बाइक्स मद्रास मोटर स्पोर्ट क्लब (MMSC) को सौंपी हैं. मद्रास इंटरनेशनल कार्टिंग एरिना में बच्चों की ट्रेनिंग कराई जाएगी.
Photo: tvsmotor.com
नाम में Mini जरूर है, लेकिन ये बाइक ताकत में कम नहीं है. इसमें 197.75 सीसी का इंजन दिया गया है, जिसे खास तौर पर रेसिंग के लिए ट्यून किया गया है.
Photo: tvsmotor.com
यह इंजन 23 PS की पावर और 20.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यानी पावर के मामले में ये रॉयल एनफील्ड बुलेट और क्लॉसिक 350 से भी ज्यादा है.
Photo: tvsmotor.com
TVS का दावा है कि यह बाइक 110 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है. खास बात यह है कि इसका कुल वजन सिर्फ 90 किग्रा है.
Photo: tvsmotor.com
इसमें 30 मिमी का सेमी फ्लैट स्लाइड कार्ब्यूरेटर, कोनिकल एयर फिल्टर और रेसिंग के लिए तैयार किया गया फ्री-फ्लो एग्जॉस्ट दिया गया है.
Photo: tvsmotor.com
बाइक में आगे 35 मिमी का अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क दिया गया है, जिसमें रिबाउंड, कंप्रेशन और प्रीलोड एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है.
Photo: tvsmotor.com
ब्रेकिंग के लिए आगे 220 मिमी और पीछे 180 मिमी का डिस्क ब्रेक लगाया गया है, ताकि तेज रफ्तार में भी बेहतर कंट्रोल मिल सके.
Photo: tvsmotor.com
इस बाइक में 12-इंच के खास रेसिंग व्हील लगाए गए हैं, जो यूरोग्रिप बीईई रेसिंग कंपाउंड टायर से लैस हैं. इसे ट्रैक पर बेहतर ग्रिप के लिए बनाया गया है.
Photo: tvsmotor.com
RTR 200 4V पर बेस्ड ये मिनी बाइक ख़ास तौर पर बच्चों के हिसाब से डिजाइन की गई है. इसके सीट की ऊंचाई 690 मिमी रखी गई है, जबकि व्हीलबेस 1,180 मिमी है.
Photo: tvsmotor.com
इसके अलावा हल्का एयरोडायनामिक बॉडीवर्क, CNC बिलेट एल्यूमिनियम ट्रिपल क्लैंप और फाइबर कवर वाला प्रोटोटाइप एल्यूमिनियम फ्यूल टैंक भी दिया गया है.
Photo: tvsmotor.com
TVS Racing इस बाइक को केवल ट्रेनिंग मशीन नहीं, बल्कि रेसिंग करियर की शुरुआत मान रही है. 10 से 14 साल के बच्चे इससे अपने रेसिंग करियर की शुरुआत करेंगे.
Photo: tvsmotor.com