26 April 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इस साल टीवीएस मोटर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इसकी सबसे बड़ी वजह बनी Apache बाइक सीरीज.
Video: ITG
कंपनी के पास कई प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन मोटरसाइकिल सेगमेंट में Apache ने ब्रांड को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाया है.
Photo: tvsmotor.com
वित्त वर्ष 2026 में TVS ने कुल 42 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है. इसमें स्कूटर्स की बिक्री 23 लाख यूनिट रही.
Photo: tvsmotor.com
वहीं मोटरसाइकिल की बिक्री 14 लाख से ज्यादा रही. जिसमें Apache का सबसे बड़ा योगदान रहा. इसके अलावा कंपनी ने 5.23 लाख मोपेड भी बेचे.
Photo: tvsmotor.com
Apache सीरीज ने FY2026 में 5.71 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. यह पहली बार है जब Apache ने 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी की कुल बाइक बिक्री में Apache का शेयर बढ़कर 40% हो गया है, जो पिछले साल 37% था.
Photo: tvsmotor.com
GST 2.0 के लागू होने के बाद 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स की कीमतों में कमी आई, जिससे Apache की मांग तेजी से बढ़ी.
Photo: tvsmotor.com
Apache सीरीज 150-200cc सेगमेंट में लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस रेंज में RTR 160 2V, RTR 160 4V, RTR 180 और RTR 200 जैसे मॉडल शामिल हैं.
Photo: tvsmotor.com
Apache सीरीज की खास बात यह है कि इसके अलग-अलग मॉडल हर तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं. 150-200cc सेगमेंट में अपाचे की हिस्सेदारी 38% हो गई है.
Photo: tvsmotor.com
अपाचे की शुरुआती कीमत करीब 1.11 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए करीब 1.48 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: tvsmotor.com
इस सेगमेंट में TVS के अलावा बजाज और हीरो मोटोकॉर्प ने भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की. इस सेगमेंट में बजाज का मार्केट शेयर 24% हो चुका है.
Photo: ITG