8 July 2026
By: Aaj Tak Auto
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. कंपनी की स्पोर्ट बाइक अपाचे ने दुनिया भर में धूम मचाई है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ने दावा किया है कि, ब्रांड की TVS Apache सीरीज सीरीज की 70 लाख (7 मिलियन) से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.
Photo: ITG
इस बाइक को पहली बार साल 2005 में लॉन्च किया गया था. पिछले 21 साल में दुनिया भर में इस बाइक की 70 लाख से ज्यादा यूनिट बेची गई हैं.
Photo: tvsmotor.com
इतना ही नहीं भारत से शुरू हुआ यह सफर आज 90 देशों तक पहुंच चुका है. कंपनी कई देशों में अपनी बाइक्स को एक्सपोर्ट करती है.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी की यह परफॉर्मेंस बाइक सीरीज 160cc से लेकर 310cc इंजन तक के मॉडल्स में उपलब्ध है.
Photo: tvsmotor.com
पिछले दो दशकों में Apache ने खुद को सिर्फ एक स्पोर्ट्स बाइक नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित किया है.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी की Apache रेंज तीन कैटेगरी में आती है. इनमें स्ट्रीट नेकेड, सुपरस्पोर्ट और एडवेंचर रैली टुअरर शामिल हैं.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी का कहना है कि Apache सीरीज में रेस ट्रैक पर इस्तेमाल होने वाली कई टेक्नोलॉजी को आम ग्राहकों के लिए इस्तेमाल किया गया है.
Photo: tvsmotor.com
इनमें फ्यूल इंजेक्शन, ABS, अलग-अलग राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. इससे Apache सीरीज समय के साथ और ज्यादा एडवांस होती गई.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस के इंडिया टू-व्हीलर बिजनेस के प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने कहा कि, "यह ब्रांड भारतीय रेसिंग से शुरू होकर आज एक ग्लोबल मोटरसाइकिल फैमिली बन चुका है."
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस अपाचे सीरीज 1.13 लाख रुपये से शुरू होकर सबसे हैवी इंजन मॉडल (RR 310) के लिए 2.62 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: tvsmotor.com