06 May 2026
By: Aajtak Auto
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और एक्टर थलपति विजय इन दिनों चर्चा में हैं. विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं.
Photo: Instagram/ Thalapathi Vijay
हालांकि, उनकी पार्टी को चुनाव में बहुमत नहीं मिली है. इसके बाद तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.
Photo: Instagram/ Thalapathi Vijay
इस बीच टीवीके चीफ थलपति विजय तमिलनाडु के गवर्नर से मिलने लोक भवन पहुंचे हैं. इस बीच लोगों का ध्यान उनकी कार ने खींचा है.
Photo: bmw.in
विजय इलेक्ट्रिक सेडान बीएमडब्लू आई7 (BMW i7) से लोक भवन पहुंचे हैं. ये कार बेहद खास है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Photo: bmw.in
बीएमडब्लू आई7 की कीमत 2.05 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है.
Photo: bmw.in
वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे की है. ये कार 335kW की पावर प्रोड्यूस करती है. सिंगल चार्ज में ये कार 624 किलोमीटर की रेंज क्लेम करती है.
Photo: bmw.in
कार में एडवांस फीचर्स की भरमार है. इसमें रियर सीट एंटरटेनमेंट के लिए एक बड़ी स्क्रीन दी गई है. साथ ही इसमें पैनोरोमिक सनरूफ मिलता है.
Photo: bmw.in
बीएमडब्लू आई7 में 5.5 इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जिसकी मदद से आप इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी और सीट सीटिंग को ऑपरेट कर सकते हैं.
Photo: bmw.in
इसमें 4डी साउंड एक्सपीरियंस मिलता है. कार मल्टीपल कलर ऑप्शन में आती है. हालांकि, डुअल टोन के लिए ज्यादा चार्ज देना होता है.
Photo: bmw.in