विदेशों में धूम! अब भारत में भौकाली बाइक Tracker लॉन्च, जानें कीमत
6 April 2026
By; Ashwin Satyadev
Triumph Tracker
ब्रिटिश बाइक कंपनी Triumph ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई बाइक Tracker 400 को पेश करने के बाद अब इसे भारत में लॉन्च किया है.
Photo: ITG
कीमत है इतनी
इस बाइक को भारतीय बाजार के हिसाब से तैयार किया गया है. नई Tracker 400 की कीमत 2.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
Photo: ITG
भारत के लिए खास इंजन
Tracker 400 में कंपनी ने पहले वाले 398cc इंजन को छोटा करके 349cc इंजन दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस बाइक पर कम टैक्स लगे.
Photo: ITG
लगेगी कम GST
अब इस पर 40 प्रतिशत की बजाय सिर्फ 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा. इंजन को छोटा करने के लिए कंपनी ने बोर को वही रखा है लेकिन स्ट्रोक को कम किया है.
Photo: ITG
पावर में मामूली कमी
हालांकि इंजन छोटा किया गया है, लेकिन इसकी पावर में ज्यादा कमी नहीं आई है. यह बाइक 40hp की पावर देती है, जो Thruxton 400 के बराबर है.
Photo: ITG
कैसा है डिजाइन
Tracker 400 का डिजाइन फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड है. इसमें फ्लैट और सिंपल लुक दिया गया है.
Photo: ITG
बॉक्सी फ्यूल टैंक
बाइक में बॉक्सी फ्यूल टैंक, छोटा फ्लाईस्क्रीन, नंबर प्लेट जैसा साइड पैनल और कलर कोडेड सीट काउल मिलता है.
Photo: ITG
बॉक्सी फ्यूल टैंक
इसका रियर डिजाइन काफी हद तक Thruxton 400 जैसा लगता है. इसमें सिंपल LED टेललाइट और स्ट्रेट सीट दी गई है.
Photo: ITG
17 इंच के अलॉय व्हील
तीन कलर ऑप्शन में आने वाली इस बाइक में 17 इंच के नए डिजाइन वाले व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें MRF टायर लगे हैं.
Photo: ITG
181 किग्रा वजन
इसमें USD फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. वजन की बात करें तो यह 181 किग्रा की है, जो Speed 400 से 2 किलो ज्यादा है.
Photo: ITG
प्राइस और पोजिशनिंग
इसकी कीमत Speed 400 से तकरीबन 14,000 रुपये ज्यादा और Scrambler 400 से लगभग 14,000 रुपये कम है.
Photo: ITG
Read Next
ये भी देखें
Triumph ने लॉन्च की 350 सीसी सस्ती बाइक, कीमत है इतनी
गाड़ी नहीं, तूफान है ये! हुंडई ने पेश की धाकड़ एसयूवी 'Boulder'
7 सेकंड के टीज़र में बड़ा सरप्राइज! 9 अप्रैल को आ रही है ये धांसू SUV
3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सेल, महिंद्रा की इस SUV की बंपर डिमांड