रॉयल एनफील्ड से कंपटीशन... इस कंपनी ने बेच दी 1 लाख बाइक्स

10 Mar 2026

BY- Aajtak Auto

बजाज ने दी जानकारी

Triumph मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारतीय बाजार में एक बड़े माइलस्टोन को क्रॉस कर लिया है. भारतीय सड़कों पर अब 1 लाख से ज्यादा Triumph बाइक्स नजर आएंगी.

Photo: triumphmotorcycles.in

Triumph के इस माइलस्टोन की जानकारी बजाज ऑटो ने शेयर की है, जो भारत में कंपनी का स्ट्रैटजिक पार्टनर है.

Photo: triumphmotorcycles.in

कंपनी ने महज 2.5 साल में इतनी यूनिट्स बेच दी हैं. बजाज और ट्रायम्फ की पार्टनरशिप 2023 में हुई थी. कंपनी का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

भारतीय बाजार में कंपनी ने 400cc की बाइक्स को लॉन्च किया है. ट्रायम्फ ने बजाज के साथ पार्टनरशिप के बाद भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

फिलहाल कंपनी भारत के 200 से ज्यादा शहरों में मौजूद है. यहां Triumph की 230 से ज्यादा डीलरशिप्स और स्टोर्स हैं. 

Photo: triumphmotorcycles.in

ग्लोबल मार्केट में ट्रायम्फ एक नामी ब्रांड है. भारतीय बाजार में प्रीमियम बाइक्स के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड को जो सफलता मिली वो किसी और ब्रांड को नहीं मिली है.

Photo: triumphmotorcycles.in

हालांकि, Triumph अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कंपनी जल्द ही 350cc की बाइक लॉन्च कर सकती है, जो रॉयल एनफील्ड का असली कंपटीशन होगी. 

Photo: triumphmotorcycles.in

बजाज ऑटो के MD और CEO राजीव बजाज ने कन्फर्म किया है कि अप्रैल 2026 में कंपनी अपने 350cc पोर्टफोलियो को लॉन्च करेगी. 

Photo: triumphmotorcycles.in

इस कदम की एक बड़ी वजह GST 2.0 स्ट्रक्चर है, जिसके तहत 350cc से ऊपर की बाइक्स पर ज्यादा टैक्स लग रहा है.

Photo: triumphmotorcycles.in

Read Next