Triumph ने लॉन्च की 350 सीसी सस्ती बाइक, कीमत बस इतनी

6 April 2026

By; Aaj Tak Auto

ट्रायम्फ की बढ़ती डिमांड

ब्रिटिश दोपहिया निर्माता कंपनी ट्रायम्फ की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. परफॉर्मेंस सेगमेंट में कंपनी का शेयर भी बढ़ रहा है.

Photo: triumphmotorcycles.in

350 सीसी बाक्स

अब Triumph ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने नई 350 सीसी बाइक रेंज को लॉन्च किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

GST का असर

GST रिफॉर्म के बाद से 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाले टू-व्हीलर्स पर 40% टैक्स लागू हो गया है. इसलिए कंपनी ने 350 सीसी बाइक्स को पेश किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

बिक गईं 1 लाख बाइक्स

Triumph मोटरसाइकिल्स ने हाल ही में भारत में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, कंपनी की मोटरसाइकिलों ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

ग्राहकों को ज्यादा फायदा

कीमतों में कटौती के बाद अब ज्यादा  राइडर्स Triumph की राइडिंग का एक्सपीरिएंस ले सकेंगे. बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड से है.

Photo: triumphmotorcycles.in

बाइक में नहीं हुआ बदलाव

कंपनी ने 350 सीसी बाइक के इंजन में बदलाव किया है, जबकि इनके फीचर्स, क्वालिटी और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

पुराना नाम

इन बाइक्स का नाम अभी भी 400 सीरीज ही रखा गया है. लेकिन इंजन छोटा हो गया है, जिससे पावर भी कम हुआ है.

Photo: triumphmotorcycles.in

350 सीसी इंजन

अब इन बाइक्स में 350 सीसी का इंजन दिया गया है, जिसे पुराने इंजन बोर और स्ट्रोक्स में बदलाव करते हुए थोड़ा छोटा किया गया है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

पावर आउटपुट

Speed T4 का इंजन 29 बीएचपी पावर और 31 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, जो पहले से थोड़ा कम है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

इनका पावर है ज्यादा

Speed 400 और Scrambler 400X में दिया गया इंजन अब 36.50 बीएचपी की पावर और 32 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

ये हैं नई कीमतें

टायम्फ स्पीड टी4 की शुरुआती कीमत 1,95,000 रुपये, स्पीड 400 की कीमत 2,31,890 रुपये, स्क्रैंबलर 400 की कीमत 2,59,241 रुपये हो गई है.

Photo: triumphmotorcycles.in

ये हैं नई कीमतें

इसके अलावा थ्रक्सटन 400 अब 2,65,538 रुपये में और स्क्रैंबल 400 एक्ससी केवल 2,89,534 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.

Photo: triumphmotorcycles.in

Read Next