7 October 2026
By: Ashwin Satyadev
अगर आप क्लासिक, रेट्रो डिजाइन वाली बाइक पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा महंगी मोटरसाइकिल नहीं खरीदना चाहते, तो Triumph ने आपके लिए नया विकल्प पेश किया है.
Photo: ITG
कंपनी ने भारत में अपनी मेड-इन-इंडिया नई Bonneville T40 लॉन्च किया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Photo: ITG
Triumph Bonneville T40 की बुकिंग शुरू हो गई है. इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है.
Photo: ITG
कंपनी का कहना है कि, इस बाइक की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी. वहीं, T4 की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी.
Photo: ITG
Bonneville T40 में वही 350 सिसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसका इस्तेमाल Triumph के दूसरे मॉडल्स में भी होता है.
Photo: ITG
हालांकि, T40 के लिए इंजन को अलग तरीके से ट्यून किया गया है. यह इंजन 29 hp की पावर और 31.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता.
Photo: ITG
Triumph ने इंजन के सिलेंडर हेड में बदलाव किया है और इसमें अलग कैमशाफ्ट दिए हैं. इसके अलावा छोटे डायमीटर वाले थ्रॉटल बॉडी और नया पीशूटर स्टाइल एग्जॉस्ट भी लगाया गया है.
Photo: ITG
इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, लेकिन इसमें दूसरे 350cc मॉडल्स की तुलना में लंबी गियरिंग दी गई है. जो राइड को और बेहतर बनाती है.
Photo: ITG
Bonneville T40 की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन और चेसिस सेटअप है. बाइक के फ्रंट में स्पीड और स्क्रैंबलर जैसी इंजीनियरिंग देखने को मिलती है.
Photo: ITG
लेकिन पीछे का हिस्सा पूरी तरह नया है. पिछले हिस्से में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और ट्यूबलर स्टील स्विंगआर्म दिया गया है. यही सेटअप बाइक को क्लासिक लुक देता है.
Photo: ITG
इसके अलावा बाइक का सबफ्रेम मेन फ्रेम से बोल्ट के जरिए नहीं जुड़ा है, बल्कि इसे फ्रेम के साथ वेल्ड किया गया है. यह भी Triumph की दूसरी बाइक्स से अलग है.
Photo: ITG
सस्पेंशन के लिए Bonneville T40 में 43 मिमी गैटर्ड टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिया गया है. पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं.
Photo: ITG
ब्रेकिंग के लिए आगे 310 मिमी डिस्क के साथ ट्विन-पिस्टन एक्सियल कैलिपर और पीछे 255 मिमी डिस्क के साथ सिंगल-पिस्टन कैलिपर दिया गया है.
Photo: ITG
बाइक में लीन-सेंसिटिव ABS भी मिलता है. बाइक के आगे और पीछे दोनों हिस्सों में 18 इंच के व्हील दिए गए हैं.
Photo: ITG
Bonneville T40 को क्लासिक लुक देने के लिए वायर-स्पोक व्हील लगाए गए हैं. इनमें MRF के ट्यूब वाले टायर मिलते हैं. बाइक में सेंटर स्टैंड भी स्टैंडर्ड दिया गया है.
Photo: ITG
195 किग्रा वजनी इस बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इस 350 सीसी फैमिली में सबसे बड़ा है.
Photo: ITG
इसमें नया राउंड शेप 4-इंच कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसके जरिए बाइक के कई फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है.
Photo: ITG