इस कंपनी की बाइक्स हुई महंगी, 1 जून से देने होंगे ज्यादा पैसे 

30 May 2026

By: Aajtak Auto

1 जून से नई कीमत

नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 जून से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. ट्रायम्फ (Triumph) ने अपनी बाइक्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

400 सीरीज हुई महंगी

1 जून से ट्रायम्फ की बाइक्स के लिए अब पहले से ज्यादा कीमत देनी होगी. कंपनी ने 400 सीरीज की बाइक्स की कीमतों को बढ़ाया है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

कितनी बढ़ी कीमतें? 

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने स्पीड 400, स्पीड टी4, स्क्रैम्बलर 400 एक्ससी और थ्रक्सटन 400 की कीमतों को 5000 रुपये तक बढ़ाया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

Speed 400

कंपनी ने स्पीड 400 की कीमत 2000 रुपये बढ़ाई है. अब इस बाइक की कीमत 2.34 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

Speed T4 

वहीं स्पीड टी4 की कीमत 4000 रुपये बढ़ी है, जिसके बाद इस बाइक कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है. ये कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

Thruxton 400 

थ्रक्सटन 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्ससी की कीमतें 5000 रुपये बढ़ी हैं. ये बाइक्स क्रमशः 2.70 लाख रुपये और 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: triumphmotorcycles.in

पहली बार बदली कीमत

लॉन्चिंग के बाद स्पीड टी4 की कीमत पहली बार रिवाइज हुई है. जीएसटी 2.0 के ऐलान के बाद कंपनी ने इस मॉडल की कीमत कम नहीं की थी. 

Photo: triumphmotorcycles.in

इंजन किया गया है अपडेट

जीएसटी 2.0 के ऐलान के बाद 350 सीसी इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स को कम किया गया है. इसका फायदा उठाने के लिए ट्रायम्फ ने अपने लाइनअप को अपडेट किया था. 

Photo: triumphmotorcycles.in

350cc का इंजन मिला 

कंपनी ने अपनी 400 सीरीज की सभी बाइक्स में 350 सीसी का नया इंजन दिया. इस इंजन को अलग-अलग बाइक्स के लिए अलग-अलग ट्यून किया गया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

Read Next