टैक्स बेनिफिट का चक्कर, Triumph ला रहा है अपनी सस्ती बाइक

24 March 2026

By: Ashwin Satyadev

जीएसटी इम्पैक्ट

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) रिफॉर्म ने देश के ऑटो इंडस्ट्री को न केवल बूस्ट दिया है, बल्कि वाहन निर्माताओं को नए सेगमेंट में एंट्री करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है. 

Video: ITG

Triumph का ऐलान

कुछ ऐसा ही मशहूर दोपहिया निर्माता कंपनी ट्रायम्फ के साथ भी देखने को मिल रहा है. Triumph ने इंडियन मार्केट में अपने नए मॉडल को लॉन्च करने का ऐलान किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

350 सीसी की बाइक

ख़बर है कि, कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नए 350 सीसी बाइक को लॉन्च करेगी. इस बाइक को आगामी 8 अप्रैल को पेश किया जाएगा.

Photo: triumphmotorcycles.in

नया नियम

दरअसल, नए नियमों के अनुसार 350 सीसी से कम इंजन क्षमत वाली बाइक्स पर केवल 18% जीएसटी लगती है. जबकि इससे बड़ी बाइक्स पर 40% टैक्स लगता है.

Photo: Kawasaki.com

ट्रायम्फ की सस्ती बाइक

वहीं ट्रायम्फ के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती बाइक (Speed T4) भी 398 सीसी की है. जिसकी शुरुआती कीमत 1.95 लाख रुपये है. 

Photo: triumphmotorcycles.in

कैसी होगी नई बाइक

हालांकि अभी Triumph की इस आने वाली बाइक के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी.

Photo: triumphmotorcycles.in

लंबे समय से तैयारी

इस बात की चर्चा लंबे समय से हो रही थी कि, ट्रायम्फ इंडियन ब्रांड बजाज ऑटो के साथ मिलकर एक छोटी बाइक पर काम कर रहा है.

Photo: triumphmotorcycles.in

कम होगी कीमत

माना जा रहा है कि, कंपनी अपने मौजूदा मॉडल को ही लोअर इंजन के साथ बाजार में उतार सकती है. जिससे कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी.

Photo: triumphmotorcycles.in

मौजूदा इंजन

ट्रायम्फ का मौजूदा 400 सीसी इंजन 40 बीएचपी की पावर और 37.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. आने वाली बाइक का पावर आउटपुट इससे कम होगा.

Photo: triumphmotorcycles.in

रॉयल एनफील्ड को टक्कर

350 सीसी सेगमेंट में उतरने के बाद ट्रायम्फ सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड को टक्कर देगी. फिलहाल रॉयल एनफील्ड इस सेगमेंट को लीड करता है.

Photo: ITG

Read Next