07 July 2026
By: Aajtak Auto
पिछले साल जीएसटी दरों में हुए बदलाव का फायदा लोगों तक पहुंचाने के लिए ट्रायम्फ (Triumph) ने अपने 400सीसी लाइन में बड़ा बदलाव किया था.
Photo: triumphmotorcycles.in
कंपनी ने 400 सीसी इंजन वाली बाइक्स को 350 सीसी इंजन के साथ लॉन्च किया है. हालांकि, बाइक्स की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
Photo: triumphmotorcycles.in
जून में अपनी ने स्पीड टी4, स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 एक्ससी और थ्रक्सटन 400 की कीमतों को बढ़ा दिया. कंपनी ने एक महीने बाद ही बाइक्स की कीमतों को फिर बढ़ाया है.
Photo: triumphmotorcycles.in
ब्रांड ने अपनी 350सीसी वाली सभी मोटरसाइकिलों की कीमतों में इजाफा किया है. लेटेस्ट हाइक के बाद ट्रायम्फ की 350सीसी वाली बाइक्स पुराने मॉडल्स से महंगी हो गई हैं.
Photo: triumphmotorcycles.in
ट्रायम्फ के पोर्टफोलियो में स्पीड टी4 सबसे सस्ती 350सीसी की बाइक है. अब इसकी कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. पहले ये बाइक 1.99 लाख रुपये में आती थी.
Photo: triumphmotorcycles.in
स्पीड 400 की कीमत पहले 2.34 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 2.40 लाख रुपये हो गई है. स्क्रैम्बलर 400 एक्स की कीमत 2.65 लाख रुपये है, जो पहले 2.59 लाख में आती थी.
Photo: triumphmotorcycles.in
ट्रैक्टर 400 की कीमत में इजाफा सबसे कम हुआ है. ये बाइक सिर्फ 3000 रुपये महंगी हुई है. अब इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये है, जो पहले 2.46 लाख रुपये थी.
Photo: triumphmotorcycles.in
स्क्रैम्बलर 400 एक्ससी की कीमत 2.99 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 2.94 लाख रुपये थी. ट्रायम्फ थ्रक्स्टन 400 की कीमत 2.75 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 2.70 लाख रुपये थी.
Photo: triumphmotorcycles.in
सरकार ने 350 सीसी तक के इंजन वाली बाइक्स पर जीएसटी को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों को इसका फायदा कम मिलेगा.
Photo: triumphmotorcycles.in