स्पोर्टी लुक... हाईटेक फीचर्स! Toyota ने लॉन्च की धांसू कॉम्पैक्ट SUV

19 April 2026

By; Aaj Tak Auto

6 साल बाद बड़ा अपडेट

छह साल बाद एक बार फिर टोयोटा ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मशहूर एसयूवी Toyota Yaris Cross को नए अवतार में पेश किया है.

Photo: toyota.eu

यहां पेश हुई है कार

इस एसयूवी को यूरोप की सड़कों पर उतारा गया है, जो पहले से ही अपनी अलग पहचान बना चुकी है. इसके तकरीबन 2 लाख से ज्यादा यूनिट यूरोप में बेचे जा चुके हैं.

Photo: toyota.eu

चर्चा में है SUV

इस बार बदलाव छोटे जरूर हैं, पर असरदार हैं. नई डिजाइन, बेहतर फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ यह कार फिर से चर्चा में है.

Photo: toyota.eu

लुक और डिज़ाइन

नई Toyota Yaris Cross के फ्रंट लुक में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. पहले की छोटी ग्रिल की जगह अब हनीकॉम्ब डिजाइन वाली बॉडी कलर ग्रिल दी गई है.

Photo: toyota.eu

क्या हुआ है बदलाव

हेडलैंप अब ज्यादा शार्प और मॉडर्न दिखते हैं. फ्रंट बंपर में ब्लैक क्लैडिंग दी गई  है और टोयोटा का लोगो अब हेडलैंप्स के बीच ऊपर की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है.

Photo: toyota.eu

नए कलर ऑप्शन

कार में दो नए कलर ऑप्शन पर्शियन साल्ट और प्रेशियस ब्रॉन्ज दिए गए हैं. प्रेशियस ब्रॉन्ज में ब्लैक रूफ और पिलर्स के साथ ड्यूल टोन लुक मिलता है.

Photo: toyota.eu

अलॉय व्हील

इसके अलावा 17 और 18 इंच के नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. साइड क्लैडिंग पर ‘Yaris Cross’ की ब्रांडिंग देखने को मिलती है. 

Photo: toyota.eu

इंटीरियर 

कार के अंदर भी छोटे लेकिन अहम बदलाव किए गए हैं. डैशबोर्ड, डोर और स्टार्ट बटन के आसपास प्लेटिनम फिनिश दी गई है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम लगता है. 

Photo: toyota.eu

स्पोर्टी सीट

मिड वेरिएंट में अब स्पोर्ट सीट्स मिलती हैं, जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल में मिलती थीं. टॉप वेरिएंट में लेदर जैसे और इको फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. 

Photo: toyota.eu

GR Sport वेरिएंट

GR Sport वेरिएंट में डार्क थीम, रेड स्टिचिंग और सुएड सीट्स मिलती हैं. साथ ही स्टीयरिंग और हेडरेस्ट पर GR बैज भी मिलता है.

Photo: toyota.eu

फीचर्स में भी हुआ अपग्रेड

नई Yaris Cross के टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक ग्लास रूफ और पावर्ड टेलगेट मिलता है. इसके अलावा JBL साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है.

Photo: toyota.eu

स्टैंडर्ड फीचर्स

स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें तो हर वेरिएंट में पावर फोल्डिंग मिरर, स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट्स और टोयोटा सेफ्टी सेंस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Photo: toyota.eu

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो e-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है. 

Photo: toyota.eu

हाइब्रिड सिस्टम

इसमें हाइब्रिड सिस्टम के साथ छोटी लिथियम आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है.

Photo: toyota.eu

पावर आउटपुट

पहले इस कार में दो पावर ऑप्शन मिलते थे, लेकिन अब फेसलिफ्ट मॉडल सिर्फ ज्यादा पावर वाले 129hp वर्जन में आता है.

Photo: toyota.eu

कार की स्पीड

इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिलते हैं. कार की टॉप स्पीड 175 किमी प्रति घंटा है.

Photo: toyota.eu

कभी भारत में भी रही Yaris

आपको बता दें कि, साल 2018 में टोयोटा ने Yaris के ही नाम से भारत में सेडान कार लॉन्च किया था. जिसे बाद में सितंबर 2021 में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया.

Photo: toyota.eu

Read Next