Fortuner से Innova तक हुई महंगी, 2.16 लाख तक टोयोटा ने बढ़ाई कीमतें

08 Apr 2026

By: Aajtak Auto

देनी होगी ज्यादा कीमत

टोयोटा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. अगर आप फॉर्च्यूनर, इनोवा या फिर कोई और टोयोटा कार खरीदना चाहते हैं, तो अब ज्यादा कीमत देनी होगी.

Photo: toyotabharat.com

कब से लागू होंगी कीमतें 

कंपनी ने अपने लाइनअप में मौजूद ज्यादातर मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है. नई कीमतें अप्रैल 2026 से ही लागू होंगी.

Photo: toyotabharat.com

कई मॉडल्स हुए महंगे 

ब्रांड ने एंट्री लेवल कार ग्लांजा से लेकर लैंड क्रूजर 300 तक के दाम बढ़ाए हैं. ये बढ़ोतरी 5000 रुपये से 2.16 लाख रुपये तक की है.

Photo: toyotabharat.com

फॉर्च्यूनर अब कितने की

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत कंपनी ने 69,000 रुपये बढ़ाई है. अब फॉर्च्यूनर का बेस वेरिएंट 34.85 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. 

Photo: toyotabharat.com

इनोवा भी हुई महंगी 

वहीं इनोवा क्रिस्टा की कीमत 39,000 रुपये बढ़ाई गई है. कंपनी ने जनवरी में ही इस कार की कीमतों में 33 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी.

Photo: toyotabharat.com

हायक्रॉस के भी दाम बढ़े 

वहीं इनोवा हायक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 54 हजार रुपये बढ़ी है. पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 39 हजार रुपये बढ़ाई गई है. 

Photo: toyotabharat.com

छोटी कारें भी हुई महंगी 

टोयोटा टेजर टर्बो वेरिएंट की कीमत 22 हजार रुपये बढ़ाई गई है. वहीं ग्लांजा वी एएमटी की कीमत 20 हजार रुपये कंपनी ने बढ़ाई है.

Photo: toyotabharat.com

2.16 लाख बढ़े दाम 

Land Cruiser 300 ZX की कीमत कंपनी ने 2.16 लाख रुपये बढ़ाई है. जबकि Hilux की कीमत 56,000 रुपये बढ़ाई गई है. 

Photo: toyotabharat.com

इनपुट कॉस्ट बना वजह 

इससे पहले टोयोटा ने जनवरी में भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया था. इस बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट को बताया गया है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next