4WD, दमदार इंजन, Toyota की सबसे छोटी लैंड क्रूजर लॉन्च, इतनी है कीमत
24 Mar 2026
By: Aajtak Auto
ऑफ-रोडिंग फीचर्स से लैस
टोटोया ने नई कार लॉन्च की है, जो जल्द ही भारतीय बाजार में भी आ सकती है. हम बात कर रहे हैं Toyota Land Cruiser FJ की.
Photo: toyota.co.th
ये कंपनी की सबसे छोटी कार है, जो लैंड क्रूजर लाइन-अप में आती है. फिलहाल कंपनी ने इस कार को थाईलैंड में लॉन्च किया है.
Photo: toyota.co.th
टोयोटा ने इसे पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था. अब ब्रांड ने इसे थाईलैंड में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 1,269,000 थाई बात (लगभग 35.5 लाख रुपये) है.
Photo: toyota.co.th
Toyota Land Cruiser FJ में कंपनी ने 2.7 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन दिया है, जो 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: toyota.co.th
कार 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. इसमें 4 व्हील ड्राइव का सेटअप भी मिलता है. कार में 18-इंच के टायर दिए गए हैं.
Photo: toyota.co.th
ये कार 4610 एमएम लंबी, 1855 एमएम चौड़ी, 1890 एमएम ऊंची और 2580 एमएम के व्हीलबेस के साथ आती है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 245 एमएम है.
Photo: toyota.co.th
ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस का मतलब है कि आप इसे आसानी से ऑफ-रोडिंग के लिए भी ले जा सकते हैं. इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं.
Photo: toyota.co.th
कार का लुक बॉक्सी और मस्कुलर है. Toyota Land Cruiser FJ में 12.3 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले, 7-इंच का इंट्रूमेंट क्लस्टर और कई मॉर्डन फीचर्स मिलते हैं.
Photo: toyota.co.th
भारत में ये कार 2028 में लॉन्च हो सकती है. इसे भारत में लोकल मैन्युफैक्चर करने की भी प्लानिंग है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.