18.7 लाख कीमत, 22.16Km माइलेज, 2 लाख ने खरीदी ये दमदार कार

10 Apr 2026

By: Aajtak Auto

2 लाख हुई सेल

Toyota Innova HyCross की भारत में 2 लाख यूनिट्स बिक गई हैं. ये एक प्रीमियम एमपीवी है, जिसकी भारत में काफी डिमांड है. 

Photo: toyotabharat.com

2023 से शुरू है बिक्री

जनवरी 2023 में इस कार की सेल हुई थी और तब से ही इसकी बंपर डिमांड देखने को मिल रही है. ये कार हाइब्रिड वर्जन में भी आती है.

Photo: toyotabharat.com

बढ़ी हाइब्रिड की मांग 

कार की ये सेल ब्रांड के पक्ष में दिख रही है. क्योंकि टोयोटा भारतीय बाजार में डीजल इंजन से दूरी बनाना चाहता है. उसकी जगह कंपनी हाइब्रिड इंजन को देना चाहती है. 

Photo: toyotabharat.com

हर साल बढ़ रही सेल

यही वजह है कि इनोवा हाईक्रॉस में कंपनी सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ही विकल्प देती है. 2023 में कंपनी ने 45,916 यूनिट्स बेची थी. 

Photo: toyotabharat.com

2024  में सेल

वहीं कैलेंडर ईयर 2024 और 2025 में सेल्स का ये आंकड़ा बढ़ता ही गया है. 2024 में कंपनी ने 62,809 यूनिट्स इनोवा हाईक्रॉस की बेची हैं. 

Photo: toyotabharat.com

2025 में सेल

वहीं 2025 में कंपनी ने 73,244 यूनिट्स बेची हैं. जबकि 2026 में अब तक कंपनी ने इनोवा हाईक्रॉस की 12,432 यूनिट्स को बेचा है. 

Photo: toyotabharat.com

दमदार इंजन मिलता है

हाईक्रॉस में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जिसके साथ कंपनी ने पांचवी जनरेशन वाला सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम जोड़ा है. 

Photo: toyotabharat.com

22.16Kmpl का माइलेज 

ये सिस्टम 186 पीएस की कंबाइन्ड पावर ऑफर करता है. कंपनी दावा करती है कि इसका हाइब्रिड वर्जन 22.16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. 

Photo: toyotabharat.com

कितनी है कीमत? 

इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 18.7 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं हाइब्रिड वर्जन की कीमत 26.76 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next