बोल्ड लुक, दमदार अंदाज! गेम बदलने आ रही है नई INNOVA 

15 July 2026

By: Aajtak Auto

नजर आया फेसलिफ्ट 

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट (Toyota Innova Hycross facelift) पर काम चल रहा है. इस कार को पहली बार स्पॉट किया गया है.

Photo: toyotabharat.com

नए लुक में आएगी कार

कार के स्पाई शॉट से कई डिटेल्स लीक हुई हैं. कार के एक्सटीरियर में कई बदलाव दिखेंगे. इसमें नया फेस, रिवाइज्ड बंपर और फ्रेश लाइटिंग यूनिट मिलेगी. 

Photo: toyotabharat.com

कब होगी लॉन्च? 

कयास हैं कि कंपनी इस कार को 2027 में लॉन्च करेगी. लीक तस्वीर में कार कैमोफ्लॉज से ढकी हुई थी, लेकिन कुछ बदलाव फिर भी नजर आ रहे थे. 

Photo: toyotabharat.com

नई हेडलाइट्स मिलेंगी 

ऐसा ही बदलाव हेडलाइट्स के मामले में है. कार नए प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ लॉन्च हो सकती है. कार का ग्रिल भी पहले से ज्यादा स्कॉयर होगा. 

Photo: toyotabharat.com

प्रोफाइल में कोई चेंज नहीं

कंपनी कार के फ्रंट बंपर को भी रिडिजाइन करेगी. हालांकि, इनोवा की प्रोफाइल में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा. इसमें मौजूदा एलॉय वील्स ही मिल सकते हैं. 

Photo: toyotabharat.com

रियर भी होगा चेंज 

रियर साइड में नया लुक मिल सकता है. कंपनी इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में नया एलईडी टेल-लाइट एलिमेंट मिल सकता है. 

Photo: toyotabharat.com

मिलेंगे कई फीचर्स 

इसके अलावा कार में रियर वाइपर, रूफ माउंटेड स्पॉयलर और एक शार्क फिन एंटीना मिल सकता है. कार के इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है. 

Photo: toyotabharat.com

इंजन और पावर 

कंपनी इसमें 173 एचपी वाला 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन सीवीटी के साथ या 184 एचपी वाला 2.0 लीटर हाइब्रिड सेटअप ई-सीवीटी के साथ दे सकती है.  

Photo: toyotabharat.com

इसका रखें ध्यान 

टोयोटा 4 साल में कारों का मिड-साइकिल फेसलिफ्ट लॉन्च करता है. हाईक्रॉस दिसंबर 2022 में लॉन्च हुई थी, तो इसका फेसलिफ्ट अगले साल की शुरुआत में आ सकता है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next