29 Aug 2026
By: Aajtak Auto
टोयोटा अपनी पॉपुलर एमपीवी के अपडेट पर काम कर रही है. इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट (Innova Hycross Facelift) को हाल में स्पॉट किया गया है.
Photo: toyotabharat.com
इस कार को भारत में टेस्ट किया जा रहा है. कार के फ्रंट डिजाइन का पेटेंट रिवील हुआ है. नई इनोवा हायक्रॉस का फ्रंट हाल में लन्च हुई हायलेक्स जैसा है.
Photo: toyotabharat.com
लीक हुए पेटेंट का डिजाइन टेस्टिंग में नजर आई नई इनोवा हायक्रॉस से मिलता जुलता है. नया डिजाइन कार को एसयूवी जैसा लुक देगा.
Photo: toyotabharat.com
अपराइट फ्रंट फेस की वजह से ये कार ज्यादा प्लांटेड नजर आएगी. डिजिटल पेटेंट में एक टॉप ब्लैक ट्रिम भी दिख रहा है, जैसा हायलेक्स में आता है.
Photo: toyotabharat.com
कुल मिलाकर नई इनोवा हायक्रॉस में नया फ्रंट फेस मिलेगा, जो इस एमपीवी को एक एसयूवी जैसा लुक देगा. कार के साइड में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
Photo: toyotabharat.com
इसके अलावा कार में स्कॉयर्ड व्हील आर्च, क्रोम फिनिश वाले कन्वेंशनल डोर हैंडल, टर्न इंडीकेटर वाले बॉडी कलर ओआरवीएम्स और डोर पैनल पर क्रीज मिलेंगी.
Photo: toyotabharat.com
एलॉय व्हील्स में कोई बदलाव नहीं होगा. रियर में भी मौजूदा टेलगेट वाला ही डिजाइन मिलेगा. हालांकि, कुछ बदलाव रियर में दिखेंगे.
Photo: toyotabharat.com
इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे. नई इनोवा हायक्रॉस बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी.
Photo: toyotabharat.com
इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे. कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा.
Photo: toyotabharat.com