60% इलेक्ट्रिक मोड में चलती है ये पेट्रोल कार! 2 लाख लोगों ने खरीदा

13 April 2026

Credit: Credit Name

बदल रहा है ट्रेंड

भारत में अब लोग सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी वाली कारों को भी तेजी से अपना रहे हैं.

Video: ITG

टोयोटा की बड़ी कामयाबी

इसी बदलते ट्रेंड के बीच टोयोटा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. Innova HyCross की कुल बिक्री 2 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है.

Photo: toyotabharat.com

Innova की तगड़ी डिमांड

इनोवा हाईक्रॉस ने ये सफलता लॉन्च के करीब साढ़े तीन साल के भीतर हासिल किया है, जो इसकी तगड़ी डिमांड को साफ तौर पर दिखाता है.

Photo: toyotabharat.com

2022 में लॉन्च

Innova HyCross को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था, जिसने लंबे समय से बाजार में मौजूद Innova Crysta की जगह ली. 

Photo: toyotabharat.com

TNGA प्लेटफॉर्म

यह कार टोयोटा के TNGA प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें कंपनी ने डीजल इंजन से हटकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा जोर दिया.

Photo: toyotabharat.com

सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Innova HyCross में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फिफ्थ जनरेशन का सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है.

Photo: toyotabharat.com

पावर आउटपुुट

इसका हाइब्रिड वर्जन 137 kW यानी 186 PS की पावर देता है, जबकि नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट 129 kW यानी 174 PS पावर जनरेट करता है. 

Photo: toyotabharat.com

60% इलेक्ट्रिक ड्राइविंग

कंपनी के मुताबिक, यह कार करीब 60% समय सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है, जिसे इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ने टेस्ट किया है.

Photo: toyotabharat.com

कीमत, वारंटी

इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 18.70 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके कुछ हाइब्रिड वेरिएंट्स में बैटरी पर 8 साल की वारंटी भी मिलती है.

Photo: toyotabharat.com

कैसी है सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में भी यह कार मजबूत है और इसे भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है.

Photo: toyotabharat.com

फीचर्स में भी आगे

Innova HyCross में पावर्ड ऑटोमन सेकेंड रो सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन एसी, पावर टेलगेट और 65 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.

Photo: toyotabharat.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा इसमें टोयोटा सेफ्टी सेंस भी मिलता है, जिसमें प्री-कोलिजन वार्निंग और लेन डिपार्चर अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

Photo: toyotabharat.com

कार की साइज

इनोवा हाईक्रॉस की लंबाई 4,755 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और उंचाई 1,795 मिमी है. इसमें 2,850 मिमी लंबा व्हीलबेस मिलता है. जिससे केबिन स्पेस बढ़ जाता है.

Photo: toyotabharat.com

इसलिए मशहूर

ये कार अपने बेहतर स्पेस, लग्ज़री फीचर्स, और तगड़े माइलेज के लिए जानी जाती है. 

Photo: toyotabharat.com

तगड़ा माइलेज

इसका पेट्रोल वेरिएंट 16 किमी और हाइब्रिड वेरिएंट 23 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next