27 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप ऐसी दमदार पिकअप ट्रक का इंतजार कर रहे हैं जो दमदार ऑफ-रोडिंग के साथ प्रीमियम फीचर्स भी दे, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है.
Photo: Ashwin Satyadev/ ITG
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) कल भारत में नई जनरेशन Toyota Hilux की कीमतों का ऐलान करने जा रही है.
Photo: global.toyota
नई Hilux में पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, मॉडर्न केबिन, नए फीचर्स और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है.
Photo: global.toyota
नई Toyota Hilux का लुक पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न होगा. इसमें नया ब्लैक ग्रिल मिलेगा, जिस पर Toyota की बड़ी लेटरिंग दी जाएगी.
Photo: global.toyota
इसके साथ शार्प हेडलैंप, नया बंपर और बड़ा स्किड प्लेट इसे दमदार रोड प्रजेंस देंगे. साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे.
Photo: global.toyota
वहीं व्हील क्लैडिंग, ORVM, डोर हैंडल और फ्रंट डोर पर मौजूद Hilux बैज को ब्लैक फिनिश दिया जाएगा.
Photo: global.toyota
पीछे की तरफ नई LED टेललाइट्स, टेलगेट पर Toyota की एम्बॉस्ड ब्रांडिंग और स्टेप के साथ नया ब्लैक बंपर मिलेगा.
Photo: global.toyota
नई Hilux के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन दी जाएंगी. इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी.
Photo: global.toyota
फीचर्स के तौर पर इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6 एयरबैग, बेहतर ADAS सेफ्टी सिस्टम और नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलेगा.
Photo: global.toyota
ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए इसमें 4x4 सिस्टम भी दिया जाएगा. जिससे ये पिक-अप ट्रक हर रोड कंडिशन में शानदार परफॉर्म करेगा.
Photo: global.toyota
नई Hilux में 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा.
Photo: global.toyota
माना जा रहा है कि इंजन की पावर 201bhp ही रहेगी, लेकिन टॉर्क मौजूदा 420Nm से बढ़कर 500Nm तक हो सकता है.
Photo: global.toyota
यानी नई Hilux को Fortuner की तरह ज्यादा दमदार टॉर्क मिलेगा, जिससे ऑफ-रोडिंग और हैवी पेलोड क्षमता होगी.
Photo: global.toyota
टोयोटा कल भारत में नई Hilux की कीमतों का आधिकारिक ऐलान करेगी. नए अपडेट के बाद इसकी मौजूदा कीमत (28.52 लाख रुपये) थोड़ी बढ़ सकती है.
Photo: global.toyota