2026 में तीसरी बार महंगी हुई Fortuner, इतने हजार बढ़ी कीमत 

06 May 2026

By: Aajtak Auto

फिर महंगी हुई फॉर्च्यूनर

टोयोटा ने एक बार फिर फॉर्च्यूनर को महंगा कर दिया है. 2026 के अभी आधे महीने भी नहीं गुजरे हैं और टोयोटा ने तीसरी बार फॉर्च्यूनर की कीमतें बढ़ा दी हैं. 

Photo: toyotabharat.com

तीन बार बढ़ चुकी है कीमत

पहली बार कंपनी ने इस कार की कीमत जनवरी में बढ़ाई थी. उस वक्त कंपनी ने इसकी कीमत में 74 हजार रुपये का इजाफा किया था.

Photo: toyotabharat.com

अप्रैल में भी बढ़ा था दाम

वहीं अप्रैल में इस कार की कीमतें दूसरी बार बढ़ाई गईं. कंपनी ने इसकी कीमत 69 हजार रुपये तक अप्रैल 2026 में बढ़ाई थी. 

Photo: toyotabharat.com

अब कितनी हुई महंगी 

एक महीने बाद यानी मई में कंपनी ने एक बार फिर इस कार की कीमतों को बढ़ा दिया है. कंपनी ने इस बार कार की कीमत 87 हजार रुपये बढ़ाई है. 

Photo: toyotabharat.com

दोनों मॉडल्स हुए महंगे 

ये इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा प्राइस हाइक है. कंपनी ने फॉर्च्यूनर और लेजेंडर दोनों ही मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है. 

Photo: toyotabharat.com

इसका रखें ध्यान 

हालांकि, इस बार कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की कीमतें एक बराबर नहीं बढ़ाई हैं. बल्कि अलग-अलग वेरिएंट का हाइक अलग-अलग है. 

Photo: toyotabharat.com

डीजल वेरिएंट की कीमत

फॉच्यूनर डीजल ऑटोमेटिक 4X2 की कीमत 65 हजार रुपये बढ़ाई गई है. वहीं डीजल 4X4 मॉडल की कीमत 67 हजार रुपये बढ़ी है. 

Photo: toyotabharat.com

4X4 वेरिएंट की कीमत

वहीं फॉर्च्यूनर डीजल माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमेटिक 4X4 की कीमत 75 हजार रुपये बढ़ी है, जबकि फॉर्च्यूनर जीआर-एस ऑटोमेटिक 4X4 की कीमत 87 हजार रुपये बढ़ी है. 

Photo: toyotabharat.com

कितना है दाम? 

फॉर्च्यूनर की कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 50.46 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. लेजेंडर की कीमत अधिकतम 83 हजार रुपये बढ़ी है.

Photo: toyotabharat.com

इंजन और पावर

ये कार 2.7 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 166 एचपी की पावर देता है. वहीं 2.8 लीटर डीजल इंजन 204hp की पावर ऑफर करता है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next