515KM रेंज... झटपट चार्ज! 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी Highlander लॉन्च

13 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Toyota Highlander

Toyota ने अमेरिकी बाजार के लिए अपनी लोकप्रिय एसयूवी हाईलैंडर का ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर दिया है. 

Photo: toyota.com

अमेरिका में पहली बार

Toyota Highlander की खास बात यह है कि यह अमेरिका में टोयोटा की पहली थ्री-रो वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है. 

Photo: toyota.com

केंटकी में बनेगी कार

इस कार का निर्माण केंटकी में किया जाएगा, जबकि बैटरी मॉड्यूल नॉर्थ कैरोलिना स्थित टोयोटा के बैटरी प्लांट और उसके सप्लायर पार्टनर से आएंगे.

Photo: toyota.com

नया लुक 

हाईलैंडर का डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और एयरोडायनामिक रखा गया है. इसमें चौड़े फेंडर, फ्लश डोर हैंडल और पूरी चौड़ाई में फैली एलईडी डीआरएल दी गई है.

Photo: toyota.com

19 इंच के व्हील

स्टैंडर्ड तौर पर यह एसयूवी 19 इंच व्हील के साथ आती है. इसका स्टांस स्ट्रेट है, जो तीन-रो वाली बड़ी एसयूवी की पहचान को बनाए रखता है.

Photo: toyota.com

EV के लिए जरूरी

टोयोटा का कहना है कि नया डिजाइन रेंज बढ़ाने में मदद करेगा, जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है.

Photo: toyota.com

कैसा है केबिन

हाईलैंडर के अंदर पूरी तरह नया और टेक-फोकस्ड केबिन दिया गया है. इसमें 14 इंच का बड़ा टचस्क्रीन और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले स्टैंडर्ड है. 

Photo: toyota.com

सेफ्टी सेंस 4.0 पैकेज

इसके साथ टोयोटा का लेटेस्ट मल्टीमीडिया सिस्टम और सेफ्टी सेंस 4.0 पैकेज मिलता है. ये सेफ्टी पैकेज बेहद ही ख़ास फीचर्स से लैस है.

Photo: toyota.com

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और प्री-कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर शामिल हैं.

Photo: toyota.com

कंफर्ट और स्पेस 

इस एसयूवी में7 लोगों तक को बैठने की जगह दी गई है. फ्रंट सीट्स हीटेड हैं और केबिन में डैशबोर्ड व दरवाजों पर सॉफ्ट टच मटीरियल दिया गया है. 

Photo: toyota.com

कस्टमाइजेशन ऑप्शन

कस्टमाइजेबल एंबिएंट लाइटिंग भी इसमें मिलती है. हायर वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सेकंड रो में हीटेड सीट्स का विकल्प मिलेगा.

Photo: toyota.com

1,274 लीटर का बूट स्पेस

थर्ड रो यानी तीसरी पंक्ति की सीट को फोल्ड करने पर इसका बूट स्पेस 1,274 लीटर से ज्यादा हो जाता है. इसके अलावा फिक्स्ड ग्लास पैनोरमिक रूफ भी मिलेगा.

Photo: toyota.com

बैटरी पैक

टोयोटा हाईलैंडर इलेक्ट्रिक में दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे. इसमें 77.0kWh और 95.8kWh बैटरी पैक शामिल हैं.

Photo: toyota.com

ड्राइविंग रेंज

बड़ा 95.8kWh बैटरी पैक ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में मिलेगा और कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 515 किलोमीटर तक हो सकती है.

Photo: toyota.com

चार्जिंग सिस्टम

इसमें नॉर्थ अमेरिकन चार्जिंग सिस्टम पोर्ट दिया गया है, जिससे अमेरिका के बड़े डीसी फास्ट चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी. 

Photo: toyota.com

व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर

इसके अलावा इसमें व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर बाहरी डिवाइस को पावर दिया जा सकता है.

Photo: toyota.com

पावर

फ्रंट व्हील ड्राइव वेरिएंट 224 हॉर्सपावर और 268 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. वहीं ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में पावर 343 हॉर्सपावर और टॉर्क 438 न्यूटन मीटर जेनरेट करता है. 

Photo: toyota.com

क्या भारत आएगी कार

फिलहाल इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया जाएगा. हाल ही में कंपनी ने इंडियन मार्केट के लिए अपनी नई Toyota Ebella को पेश किया है.

Photo: toyota.com

Read Next