6.73 लाख कीमत... 30KM माइलेज! आ रही सबसे सस्ती Toyota कार

12 October 2026

By: Aaj Tak Auto

टोयोटा की बड़ी तैयारी

टोयोटा अपनी सबसे सस्ती कार यानी Toyota Glanza के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है. इसका टीजर जारी किया जा चुका है.

Photo: Toyota India

इस दिन होगी लॉन्च

जानकारी के अनुसार नई Toyota Glanza को आगामी 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. नई कार में कई बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है.

Photo: Toyota India

बदलेगा फ्रंट फेस

टीजर इमेज से पता चलता है कि, नई ग्लांजा का फ्रंट फेस पूरी तरह बदलेगा. इसमें नए डिजाइन का बडे साइज वाला हनीकॉम्ब ग्रिल देखने को मिलेगा.

Photo: Toyota India

नए LED लैंप

क्रोम फिनिश और बदले हुए LED फॉग लैंप इसके एक्सटीरियर में बड़े बदलाव के तौर पर नजर आ रहे हैं.

Photo: Toyota India

16 इंच के अलॉय

एक्सटीरियर में एक और बदलाव 16-इंच के अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन के रूप में देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर Glanza का लुक पूरी तरह बदल जाएगा.

Photo: Toyota India

कैसा होगा केबिन

नई Glanza Facelift में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की संभावना है, जिससे गर्मी के मौसम में सफर ज्यादा आरामदायक हो सकता है.

Photo: Toyota India

ADAS की सेफ्टी!

सेफ्टी के मामले में भी नई Glanza पहले से बेहतर हो सकती है. इसमें ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलने की उम्मीद है.

Photo: Toyota India

नया इंजन

Glanza में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है. इसमें नया Z सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है. 

Photo: Toyota India

पावर आउटपुट

यही इंजन बलेनो फेसलिफ्ट में दिया गया है. जो 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 

Photo: Maruti Suzuki

माइलेज होगा शानदार

हालांकि, नए इंजन से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है. मौजूदा पेट्रोल मॉडल 22.94 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 30.61 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Toyota India

क्या होगी कीमत?

नए फीचर अपडेट के बाद कीमतों में इजाफा संभव है. मौजूदा मॉडल की कीमत 6.73 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है.

Photo: Toyota India

Read Next