09 Sep 2026
By: Aajtak Auto
टोयोटा भारतीय बाजार में एक नई कार लॉन्च करने की तैयारी में लगी है. रिपोर्ट्स की मानें, टोयोटा अगले महीने अपनी नई कार को लॉन्च कर सकती है.
Photo: toyotabharat.com
हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट (Toyota Glanza facelift) की, जो 14 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है.
Photo: toyotabharat.com
मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ्ट पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ है. इसके एक महीने बाद ही टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट आ सकती है.
Photo: toyotabharat.com
ये सेंस भी बनाता है. क्योंकि मारुति सुजुकी बलेनो पर ही ग्लांजा बेस्ड है. अगर मारुति ने अपनी कार को अपडेट कर दिया है, तो टोयोटा की ग्लांजा भी अपडेट होगी.
Photo: toyotabharat.com
बलेनो फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपडेट इंजन का बदलना है. इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन, नई ग्रिल, ADAS जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं.
Photo: toyotabharat.com
फेसलिफ्ट लॉन्च के साथ ही ग्लांजा में भी ये फीचर्स आ सकते हैं. फिलहाल ग्लांजा में 1.2 लीटर का फोर सिलेंडर K12N इंजन मिलता है.
Photo: toyotabharat.com
मौजूदा ग्लांजा पेट्रोल अवतार में 22.94 किलोमीटर प्रति लीटर का और सीएनजी अवतार में 30.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है.
Photo: toyotabharat.com
इसकी कीमत 6.73 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च होने पर कार की कीमतों में भी इजाफा होगा.
Photo: toyotabharat.com
टोयोटा ने आधिकारिक रूप से इस कार की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. अपडेटेड ग्लांजा में नया फ्रंट लुक, इंटीरियर में बदलाव और ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: toyotabharat.com