01 Aug 2026
By: Aajtak Auto
इन दिनों E20 पेट्रोल पर खूब शोर मचा हुआ है. 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल को लेकर लोग परेशान हैं. खासकर वे लोग जिनकी कार पुरानी है.
Photo: toyotabharat.com
ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. टोयोटो अपनी पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर को लेकर भी बड़ी तैयारी कर रही है.
Photo: toyotabharat.com
इंडोनेशिया मोटर शो में कंपनी ने 100 परसेंट इथेनॉल पर चलने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को शोकेस किया है. इस कार पर अभी काम चल रहा है.
Photo: toyotabharat.com
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब टोयोटा ने इस कार को दिखाया है. तीन साल पहले भी कंपनी इस मॉडल को शोकेस कर चुकी है.
Photo: toyotabharat.com
टोयोटा ने E100 वाली फॉर्च्यूनर के साथ ही बी50 बायो-डीजल वर्जन भी दिखाया है. फिलहाल इनका प्रोडक्शन नहीं हो रहा है.
Photo: toyotabharat.com
ये कंपनी की कॉन्सेप्ट कारें हैं, जिन्हें टोयोटा भविष्य में लॉन्च कर सकती है. इन गाड़ियों में मुख्य बदलाव इंजन के मामले में होगा.
Photo: toyotabharat.com
ई100 वर्जन वाली कार में फ्यूल लाइन, होज पाइप, इंजन हेड और कई दूसरे पार्ट्स को बदला जाएगा, जिससे ये इथेनॉल पर चल सकेगी.
Photo: toyotabharat.com
कार में 2.7 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 161 बीएचपी की पावर और 243 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.
Photo: toyotabharat.com
इसके अलावा कंपनी 2.8 लीटर का बायो-डीजल वर्जन दे सकती है. ये ऑल वील ड्राइव में आ सकता है. इसके साथ 48V का हाइब्रिड सेटअप भी मिल सकता है.
Photo: toyotabharat.com