543KM रेंज, 45 मिनट में चार्ज, सबसे सस्ती टोयोटा EV की डिलीवरी शुरू

19 june 2026

By: Aajtak Auto

हाल में हुई है लॉन्च

टोयोटा ने हाल में ही भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा एबेला (Toyola Ebella) की.

Photo: toyotabharat.com

शुरू हुई डिलीवरी

ये कार मारुति सुजुकी ईविटारा का ही बैज इंजीनियर्ड वर्जन है. कंपनी ने इस कार के टॉप वेरिएंट की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है. 

Photo: toyotabharat.com

कितनी है कीमत? 

कार का टॉप E3 मोनोटोन वेरिएंट 23.60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है. वहीं डुअल टोन वेरिएंट के लिए 20 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होते हैं.

Photo: toyotabharat.com

सस्ते वेरिएंट भी आएंगे 

वैसे ये कार E1 और E2 ट्रिम में भी आती है, लेकिन इन वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. ये कार BaaS स्कीम के तहत भी मिल रही है. 

Photo: toyotabharat.com

BaaS प्राइसिंग क्या है?

बैटरी एज ए सर्विस के तहत Toyota Ebella को 15.25 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं बैटरी का खर्च 4.99 रुपये प्रति किलोमीटर है.

Photo: toyotabharat.com

कार को मिला पहला ग्राहक

टोयोटा की इस कार को अपना पहला खरीदार मिल गया है. संभव है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस कार के सस्ते वेरिएंट्स को इंट्रोड्यूस करे.

Photo: toyotabharat.com

eVitara कितने की है?

हालांकि, टोयोटा की ये कार मारुति ईविटारा पर ही बेस्ड है, लेकिन इनकी कीमत में काफी अंतर है. ईविटारा का टॉप वेरिएंट 20.01 लाख का है.

Photo: marutisuzuki.com

टोयोटा से कम है दाम 

eVitara के अल्फा वेरिएंट की BaaS के तहत कीमत 14.51 लाख रुपये है और प्रति किलोमीटर बैटरी के लिए 4.39 रुपये खर्च करना होगा.

Photo: marutisuzuki.com

रेंज और चार्जिंग टाइम

Toyola Ebella 543 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है. टॉप वेरिएंट में 61kWh की बैटरी मिलती है, जिसे 10-80% तक चार्ज होने में 45 मिनट लगता है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next